Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। ये आयोजन 13 जनवरी को शुरू हुआ जो 26 फरवरी तक चलेगा। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देर रात तक लगभग 8.80 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं संगम में स्नान कर चुके है। इस बीच खबर आई है कि ग्रेटर नोएडा में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से संगम में 51 लीटर गाय का दूध अर्पित करेंगी।
सीमा हैदर ने अपनी भावनाओं को बया करते हुए बताया कि महाकुंभ से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। वह भी कभी न कभी गंगा स्नान करने जरूर जाएंगी। उनके वकील एपी सिंह मंगलवार को प्रयागराज जाकर संगम में दूध अर्पित करेंगे।

Mahakumbh 2025 : गायत्री की बनी रहेगी पवित्रता
वहीं दूसरी तरफ सीमा और सचिन का केस लड़ने वाले एपी सिंह ने कहा कि ‘बहुत खुशी की बात है कि जो दिव्य महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है। उसमें सभी लोग स्नान कर रहे हैं। सीमा और सचिन की भी इच्छा थी कि वह संगम में स्नान करें। क्योंकि, सीमा हैदर गर्भवती है। इसलिए वहां जा नहीं सकती है। ऐसे में दोनों ने 51 लीटर दूध मेरे माध्यम से गंगा में प्रवाहित करने का आग्रह किया है। मैं प्रयागराज पहुंचकर दोनों की तरफ से यह भेंट मां गंगा, यमुना और सरस्वती को चढाएंगे। इससे गाय, गंगा, गीता और गायत्री की पवित्रता बनी रहेगी।’
Mahakumbh 2025 : सीमा ने जारी किया वीडियो संदेश
वहीं सीमा और सचिन ने वीडियो जारी कर कहा कि हमलोग तो जा नहीं सकते। लेकिन, हमदोनों की तरफ से 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाया जाएगा। मैं कभी न कभी गंगा नहाने जरूर जाऊंगी। मैं देख रही हूं कि किस तरह लोगों में महाकुंभ को लेकर आस्था जुड़ी है। मैं जरूर गंगा नहाने प्रयागराज जाऊंगी। सचिन मीणा की तरफ से उनके वकील डॉ. ए पी सिंह कल यानी 21 जनवरी को को महाकुंभ प्रयागराज पहुंचकर संगम तट पर 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाएंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-insulted-over-money-girl-misbehaves-with-baba-with-a-thorn/



