Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ मेले में पहुंचकर आज यानी सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डुबकी लगाई। साथ ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। राष्ट्रपति ने स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई। राष्ट्रपति अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।
Mahakumbh 2025 : पवित्र स्नान करने के बाद की पूजा अर्चना
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद पूजा अर्चना भी की। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने महाकुंभ में स्नान किया है। साथ ही कई राज्यों की कैबिनेट भी संगम में स्नान कर चुकी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-rudraksh-rosary-around-hands-and-neck-offering-prayers-to-sun-pm-modi-takes-dip-in-triveni-sangam/



