Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में चल रहे महाकुंभ मेले में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव योगी सरकार को घेरना का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है। दरअसल, मेले में दुकान लगाने के लिए लोगों ने राशि दी थी, लेकिन सपा प्रमुख ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि लोगों की मेले में बिकरी नहीं हुई और उन्हें नुकसान हुआ है। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को वो राशि लौटा दे जिसको लेकर कारोबारियों को दुकानें आवंटित की गईं थीं।
Mahakumbh 2025 : सरकार से पैसा वापस करें
सपा मुखिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें लोग बता रहे है कि महाकुंभ के मेले में उन्होंने महेंगी दुकानें ली हैं, लेकिन उनको नुकसान हो रहा है। ग्राहक दुकानों तक पहुंच नहीं रहे हैं। रूट डाइवर्जन की वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए लिखा कि बीजेपी सरकार की बदइंतजामी की वजह से जब मुख्य मार्ग बंद कर दिए गए या फिर रास्ते बदल दिए गए तो ग्राहक इन दुकानों तक पहुंचते कैसे और कैसे इन व्यापारियों की दुकानदारी चलती। इनके नुकसान के लिए उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार पूरी तरह उत्तरदायी है। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि इन से लिया गया पैसा वापस किया जाए।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि एक तरफ सरकार ये दावा कर रही है कि महाकुंभ से प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अरबों रुपए जुड़े हैं तो फिर बीजेपी सरकार इन दुकानदारों के कुछ लाख रुपये क्यों नहीं लौटा सकती है। नारा देते हुए अखिलेश ने लिखा कि, मेले के दुकानदारों के बीच ये चर्चा है कि वो सब लोग मिलकर उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार से नारे के रूप में ये मांग करेंगे: हमारे पैसे लौटाओ, हमारा घाटा पूरा कराओ, दुकानदार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-regarding-mahakumbh-cm-yogi-cornered-sp/



