Maha Kumbh Mela News : 2025 में महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में होगा, जिसका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। प्रयागराज को इसलिए विशेष माना जाता है क्योंकि यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का संगम होता है, जिसे ‘त्रिवेणी संगम’ कहा जाता है। इस संगम में स्नान करने के लिए अखाड़ों के साधु-संत और श्रद्धालु भारी संख्या में आते है। जिनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तरह की तैयारियों का इंतजाम किया जाता है। इस बार प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हम आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहीं किसी भी तरह की असुविधा न हो लिए इसके लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। महाकुंभ हमारे लिए अवसर है। 45 दिनों में लगभग 50 करोड़ लोग प्रयागराज आएंगे। इस दौरान कुल छह शाही स्नान होंगे। पृथ्वी पर इतने कम समय दिनों में इतने लोगों का आवागमन हो रहा है।इसके लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है।
Maha Kumbh Mela News : कुंभ के लिए बनाए गए डिजिटल वॉरियर
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुंभ के लिए हमने डिजिटल वॉरियर बनाए हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल वॉरियर बनाया गया है। भारत सरकार के विभागों की मदद से पूरे साइबर स्पेस पर हमारी नजर रहेगी। श्रद्घालु काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर, विंध्याचल जी कॉरिडोर के में दर्शन के साथ ही संगम स्नान के साथ सभी दर्शन लाभ ले सकते हैं। कुंभ के लिए हमने डिजिटल वॉरियर बनाए हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल वॉरियर बनाया गया है। भारत सरकार के विभागों की मदद से पूरे साइबर स्पेस पर हमारी नजर रहेगी। श्रद्घालु काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर, विंध्याचल जी कॉरिडोर के में दर्शन के साथ ही संगम स्नान के साथ सभी दर्शन लाभ ले सकते हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/bulandshahr-suicide-case-they-should-be-given-a/



