Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आज मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां गंगा पर बने पुराने गंगा के पुल के दसवें नंबर की कोठी का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गंगा में समा गया। हालांकि पुल जर्जर होने के कारण पहले ही बंद कर दिया गया था। जिसके चलते किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
Kanpur News : रोजाना करीब 1.25 लाख लोग रोजते थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पुल से रोजाना लगभग 22 हजार चौपहिया-दोपहिया सहित 1.25 लाख लोग गुजते थे। पुल से 12 मीटर चौड़ाई और लंबाई टेल से टेल तक 1.38 किलोमीटर के करीब थी। कानपुर और शुक्लागंज को जोड़ने के लिए ये अहम ब्रिज था।
Kanpur News : 1875 में हुआ था पुल का निर्माण
आपको बता दें कि 1875 में अंग्रेजों ने कानपुर को उन्नाव-लखनऊ से जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण किया था। जिसका निर्माण ईस्ट इंडिया के इंजीनियरों ने कराया था। इस पुल को बनाने में सात साल चार महीने लगे थे।



