By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bangladeshi Immigrants: 12 साल से रह रहे 4 बांग्लादेशी घुसपैठिये दिल्ली में गिरफ्तार,नदी पार कर हुए थे भारत में दाखिल,कार्यवाही के तहत भेजे गए वापिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Bangladeshi Immigrants: 12 साल से रह रहे 4 बांग्लादेशी घुसपैठिये दिल्ली में गिरफ्तार,नदी पार कर हुए थे भारत में दाखिल,कार्यवाही के तहत भेजे गए वापिस
उत्तर प्रदेश

Bangladeshi Immigrants: 12 साल से रह रहे 4 बांग्लादेशी घुसपैठिये दिल्ली में गिरफ्तार,नदी पार कर हुए थे भारत में दाखिल,कार्यवाही के तहत भेजे गए वापिस

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-27 5:59 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-05-27
Share
Untitled design 2025 05 27T175845.188
SHARE

Bangladeshi Immigrants: दक्षिणी पश्चिम जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली कैंट क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे एक ही परिवार के चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी पिछले 12 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। पकड़े गए चारों आरोपियों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से देश से निर्वासित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 44 वर्षीय मोहम्मद असद अली, उनकी पत्नी 40 वर्षीय नसीमा बेगम, 18 वर्षीय बेटा मोहम्मद नईम खान और 13 वर्षीय बेटी आशा मोनी के रूप में हुई है। सभी मूल रूप से बांग्लादेश के फुलबारी कुरीग्राम जिले के फारूक बाजार अजवातारी गांव के निवासी हैं।

पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी के अनुसार,ये लोग दक्षिणी पश्चिम जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कड़ी नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। इसी क्रम में एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली कैंट क्षेत्र में कुछ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। इस पर तुरंत छापेमारी कर चारों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान जब इनसे वैध भारतीय दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। हालांकि, पुलिस को उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्रों की फोटोकॉपी बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे करीब 12 साल पहले नदी पार कर भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए थे और ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया कि इन सभी को कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एफआरआरओ के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया गया है। दक्षिणी पश्चिम जिला पुलिस की यह कार्रवाई अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों पर सख्त नजर रखने की नीति का हिस्सा है। पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

UP Politics: UP BJP का बड़ा एक्शन प्लान, 11 जिलों में नए चेहरों को सौंपी जिम्मेदारी

CM Yogi News: जापान में CM योगी को मिली महावीर स्वामी की प्रतिमा, छुपा है अनकहा संदेश

UP Crime News: हत्या के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिसवालों पर तानी पिस्टल, बीड़ी पी और की बड़ी डिमांड

Prayagraj News: मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा! बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं

UP Crime News: दिनदहाड़े हुई हत्या, फरार आरोपी ने वीडियो में दी कानून को खुली चुनौती, इलाके में हड़कंप

TAGGED:Anti Auto Theft SquadBangladeshi ImmigrantsDeputy Commissioner of Police Surendra Choudhary
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
England vs Pakistan T20
T20-विश्व-कपखेल

England vs Pakistan T20: इंग्लैंड की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत, सेमीफाइनल की टिकट पक्की

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-02-25
E-Newspaper 23/02/2026
Gold Price Surge: ट्रंप के नए टैरिफ का असर….सोना-चांदी के दाम में उछाल, शादियों के सीजन में बढ़ी चिंता
CM Yogi News: पहले गोलियां चलती थीं, अब बन रही चिप्स! ग्रेटर नोएडा में CM योगी का बड़ा कदम
Manipur CM Meets Amit Shah: मणिपुर में शांति की नई पहल, सीएम युमनाम खेमचंद सिंह ने अमित शाह से की अहम मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?