By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Vinesh Phogat Trial Row: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बीच विनेश फोगाट को मिली राहत, अब ट्रायल पर टिकी निगाहें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > खेल > Vinesh Phogat Trial Row: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बीच विनेश फोगाट को मिली राहत, अब ट्रायल पर टिकी निगाहें
खेलहरियाणा

Vinesh Phogat Trial Row: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बीच विनेश फोगाट को मिली राहत, अब ट्रायल पर टिकी निगाहें

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-05-29 3:53 अपराह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-05-29
Share
Vinesh Phogat Trial Row
Vinesh Phogat Trial Row: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बीच विनेश फोगाट को मिली राहत, अब ट्रायल पर टिकी निगाहें
SHARE

Vinesh Phogat Trial Row: भारतीय महिला कुश्ती की स्टार खिलाड़ी विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद अब विनेश 30 और 31 मई को होने वाले ट्रायल में उतर सकेंगी। हालांकि, अदालत ने सुनवाई के दौरान कई गंभीर सवाल भी उठाए और साफ कहा कि खेल से ऊपर देश और उसके नियम हैं।

Contents
कोर्ट ने कहा- ‘आप साधारण खिलाड़ी नहीं हैं’मातृत्व ब्रेक और डोप टेस्ट पर उठे सवालमई में कोर्ट पहुंचने पर भी सवालअब ट्रायल प्रदर्शन पर होगी नजरराजनीतिक और खेली छवि दोनों दांव पर

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 1 जून को तय की है। अदालत ने कहा कि ट्रायल (Vinesh Phogat Trial Row) बेहद नजदीक हैं, इसलिए फिलहाल खिलाड़ी को रोकना उचित नहीं होगा, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश और विनेश की दलीलों पर आगे विस्तार से विचार किया जाएगा।

कोर्ट ने कहा- ‘आप साधारण खिलाड़ी नहीं हैं’

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट की उपलब्धियों को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल नियमों का पालन सभी खिलाड़ियों के लिए समान रूप से जरूरी है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि विनेश (Vinesh Phogat Trial Row) कोई सामान्य एथलीट नहीं हैं, उन्होंने देश के लिए कई पदक जीते हैं, लेकिन ‘देश पहले है।’ कोर्ट ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने WFI के नियमों को ‘एक्सक्लूजनरी’ बताते हुए जो टिप्पणी की, वह पहली नजर में असामान्य लगती है, क्योंकि ये नियम लंबे समय से लागू हैं और सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होते हैं।

Read More: मां बनने के बाद वापसी पर विवाद, विनेश फोगाट मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI से पूछे तीखे सवाल

मातृत्व ब्रेक और डोप टेस्ट पर उठे सवाल

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Trial Row) की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी, जिसने हाल ही में मां बनने के बाद वापसी की तैयारी की है, उसे कम से कम ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश केवल ट्रायल खेलने की अनुमति मांग रही हैं, चयन की गारंटी नहीं।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान विनेश की खेल गतिविधियों और अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़े किए। अदालत ने कहा कि दिसंबर 2024 में ब्रेक लेने के बाद उन्होंने डोपिंग टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया और अपनी लोकेशन की जानकारी भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई।

कोर्ट (Vinesh Phogat Trial Row) ने यह भी कहा कि बाद में यह स्पष्टीकरण दिया गया कि वह विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त थीं, लेकिन संबंधित एजेंसियों ने उस जवाब को स्वीकार नहीं किया। जजों ने पूछा कि फरवरी 2026 से एशियन गेम्स की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, जिसमें खिलाड़ियों को चार प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी था, लेकिन विनेश ने उन प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मई में कोर्ट पहुंचने पर भी सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया पहले से जारी थी, लेकिन विनेश ने मई में अचानक सक्रियता दिखाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने संकेत दिया कि खेल प्रशासन और चयन नियमों को अंतिम समय में चुनौती देना खेल व्यवस्था के लिए सही संदेश नहीं देता। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि फिलहाल खिलाड़ी को ट्रायल से बाहर रखने का फैसला जल्दबाजी होगा। यही वजह रही कि अदालत ने अंतरिम राहत जारी रखी और ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी।

अब ट्रायल प्रदर्शन पर होगी नजर

इस पूरे मामले (Vinesh Phogat Trial Row) के बाद अब सभी की निगाहें 30 और 31 मई को होने वाले चयन ट्रायल पर टिकी होंगी। यदि विनेश शानदार प्रदर्शन करती हैं तो उनका दावा और मजबूत हो सकता है। वहीं, WFI इस मामले में अपने नियमों और चयन प्रक्रिया को लेकर अदालत में मजबूती से पक्ष रखेगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक खिलाड़ी के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय खेल प्रशासन, पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों के बीच संतुलन की बड़ी बहस बन चुका है।

राजनीतिक और खेली छवि दोनों दांव पर

विनेश फोगाट पिछले कुछ वर्षों में सिर्फ खेल नहीं, बल्कि खेल राजनीति और खिलाड़ियों के अधिकारों को लेकर भी चर्चा में रही हैं। ऐसे में यह मामला उनके करियर के साथ-साथ उनकी सार्वजनिक छवि के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रायल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और 1 जून को सुप्रीम कोर्ट इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाता है।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

You Might Also Like

NDA female officer success story: इशिता सांगवान ने रचा इतिहास, NDA से बनीं भारत की पहली महिला फाइटर पायलट

FIFA World Cup 2026 में 16 साल बाद बना अनोखा रिकॉर्ड, 8 गोल हुए लेकिन किसी टीम को नहीं मिली जीत

Cricket News Hindi: वैभव सूर्यवंशी का बढ़ता खौफ! श्रीलंका ने ‘बेबी बॉस’ के लिए बनाई स्पेशल रणनीति

Ram Temple Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर में दान को लेकर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट से स्वतंत्र जांच की मांग

Nayab Saini Govt Action: हरियाणा STF की बड़ी कामयाबी, 53 सदस्यों वाले गैंग का सरगना वेंकट गर्ग जॉर्जिया से गिरफ्तार, लाया गया भारत

TAGGED:Asian Games 2026Delhi High CourtIndian WrestlingSports News IndiaSupreme Court IndiaVinesh PhogatWFI ControversyWomen WrestlersWrestling Federation of IndiaWrestling Trials
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Saayoni Ghosh Delhi Airport: amid TMC political turmoil, avoiding media questions and sparking speculation over her silence.
राष्ट्रीय

Saayoni Ghosh Delhi Airport : कई दिनों की चुप्पी के बाद दिल्ली पहुंचीं सयानी घोष, खामोशी ने बढ़ाए सियासी सवाल

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-06-14
Temple Donation Row: राम मंदिर विवाद में शंकराचार्य का बड़ा हमला, चंपत राय के नाम पर कसा तंज
Narendra Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष, ‘प्रधान सेवक’ से विकसित भारत के शिल्पकार तक
Kanpur Viral News: नदी में पड़ा था खतरनाक गोला, युवक ने समझा खिलौना, फिर मच गई अफरा-तफरी
Oman Coast News: खाड़ी में बढ़ा खतरा! भारतीय शिप MT जलवीर बना हमले का निशाना
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?