Saina-Parupalli Kashyap: खेल जगत से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल भारत के दो बड़े बैंड़मिंटन स्टारों ने अपने लंबे रिश्ते को समाप्त करने का फैसला लिया हैं। भारतीयों के पसंदीदा साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अब जन्मों के इस रिश्तें से अलग होने वाले हैं।
ये खबर इसलिए भी फैंस के लिए चौंकाने वाली हैं क्योंकि दोनों ने लंबे समय डेटिंग की हैं और साथ ही उनकी शादी को भी सात साल हो गए हैं।
Saina-Parupalli Kashyap : कब से रिलेशन में थे दोनों स्टार ?
साइना और कश्यप लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहें जिसके बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली थी। सुर्खियों की मानें तो दोनों का रिश्ता उनके करियर के शुरुआती दिनों में ही शुरू हो गया था। दोनों की मुलाकात हैदराबाद में दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की एकेडमी में हुई थी, जहां ये दोनों ही बैंड़मिंटन की ट्रेनिंग कर रहे थे। शायद वहीं से इनकी मुलाकातें शुरु हुई थी और फिर मोहब्बत में तब्दील हो गई।

Saina-Parupalli Kashyap : कैसे सामने आई यह खबर ?
यह खबर अपने फैंस से खुद साइना ने शेयर की हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट से ये जानकारी साझा की हैं। 35 वर्षीय दिग्गज भारतीय स्टार साइना ने रविवार 13 जुलाई की देर रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशाओं में ले जाती है. काफी सोच-विचार के बाद पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों अपने और एक-दूसरे के लिए सुकून, तरक्की और राहत चुन रहे हैं, मैं इन यादों के लिए हमेशा आभारी हूं और आगे बढ़ते हुए अच्छे की कामना कर रही हूं, ऐसे वक्त पर हमारी निजता को समझने और इसका सम्मान करने के लिए आप सभी का धन्यवाद”
Saina-Parupalli Kashyap : क्या हैं अलग होने की वजह ?
दोनों स्टारर्स के अलग होने की वजह अब तक सामने नहीं आई हैं। साइना की फिलहाल उम्र 35 को वही कश्यप की उम्र 38 हैं। दोनों स्टार्स को शादी के बंधन में बंधे सात साल हो गए हैं। लेकिन दोनों की बीच बढ़ती दुरियों को इस फैसले की वजह माना जा रहा हैं। फिलहाल कश्यप की ओर से इस पर कुछ भी नहीं कहा गया हैं।
ये भी पढ़े- Vaibhav Suryavanshi का लंदन में जलवा, फैन गर्ल्स का प्यार हुआ वायरल



