By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: IPL 2026: पिता ने दुकान बेचकर बनाया क्रिकेटर, अब बेटे कार्तिक शर्मा ने MI को धोया!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > खेल > IPL 2026: पिता ने दुकान बेचकर बनाया क्रिकेटर, अब बेटे कार्तिक शर्मा ने MI को धोया!
खेल

IPL 2026: पिता ने दुकान बेचकर बनाया क्रिकेटर, अब बेटे कार्तिक शर्मा ने MI को धोया!

Rupam
Last updated: 2026-05-03 12:41 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-03
Share
IPL 2026:
IPL 2026: पिता ने दुकान बेचकर बनाया क्रिकेटर, अब बेटे कार्तिक शर्मा ने MI को धोया!
SHARE

Kartik Sharma IPL 2026: आईपीएल 2026 की पिच पर एक नया सितारा चमका है, जिसने न केवल अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत लिया। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर वह कर दिखाया, जिसका सपना हर युवा क्रिकेटर देखता है। मिडिल ऑर्डर में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए कार्तिक ने दबाव की स्थिति में अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। इस पारी के बाद कार्तिक का ‘गन सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को युवा महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। (Kartik Sharma IPL 2026)

Contents
27 लाख का कर्ज और पिता का अटूट बलिदानIPL 2026 का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ीधोनी जैसा जश्न और माही की जादुई सलाहकोच फ्लेमिंग और कप्तान ऋतुराज हुए मुरीदभरतपुर से चेन्नई तक का सफर

लेकिन कार्तिक की इस चमक के पीछे उनके पिता मनोज शर्मा के संघर्ष और आंसुओं की एक लंबी दास्तां छिपी है। एक समय था जब बेटे के हाथ में बल्ला थमाने के लिए पिता ने अपनी दुकान तक बेच दी थी और परिवार पर 27 लाख रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया था। आर्थिक तंगी के उस दौर में पिता ने ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाया, लेकिन बेटे के सपनों के बीच कभी गरीबी को नहीं आने दिया। आज जब कार्तिक ने 14.20 करोड़ की अपनी कीमत को सही साबित किया है, तो यह जीत सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक पिता के अटूट विश्वास की भी है। (Kartik Sharma IPL 2026)

27 लाख का कर्ज और पिता का अटूट बलिदान

कार्तिक शर्मा का आईपीएल तक का सफर कांटों भरा रहा है। उनके पिता मनोज शर्मा ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। जब संसाधनों की कमी हुई, तो उन्होंने अपनी रोजी-रोटी का जरिया यानी अपनी दुकान बेच दी। उन पर 27 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया था, जिसे चुकाने के लिए वे दिन-रात ट्यूशन पढ़ाया करते थे। कार्तिक की सफलता पर उनके पिता का कहना है कि उनकी सारी मेहनत और संघर्ष सफल हो गया। (Kartik Sharma IPL 2026)

DC vs RR Match: दिल्ली की दमदार रनचेज ने जयपुर में पलटा पूरा खेल, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

IPL 2026 का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी

मेगा ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ की भारी-भरकम बोली लगाई, तो हर कोई हैरान था। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए। हालांकि, सीजन की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही। पहले 5 मैचों में वे सिर्फ 58 रन बना सके और उन पर ‘प्राइस टैग’ का दबाव दिखने लगा था। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठे मैच में कार्तिक ने 40 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 160 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। (Kartik Sharma IPL 2026)

धोनी जैसा जश्न और माही की जादुई सलाह

अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद कार्तिक ने ठीक वैसे ही जश्न मनाया जैसे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था। अपनी इस शानदार पारी का श्रेय उन्होंने ‘थाला’ धोनी को देते हुए कहा, ‘मेरी इस इनिंग के पीछे माही भइया की दी हुई सलाह ही है. उन्होंने सलाह दी थी कि बस गेंद को देखकर खेलो. गेंद को सही टाइम करने की कोशिश करो ना कि उसे जोर से मारने की.’ (Kartik Sharma IPL 2026)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कोच फ्लेमिंग और कप्तान ऋतुराज हुए मुरीद

कार्तिक की बल्लेबाजी देख टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग गदगद नजर आए। उन्होंने कार्तिक को एक ‘स्पेशल टैलेंट’ करार दिया। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी तारीफ में कहा,’कार्तिक की पहचान एक सिक्स हिटर की है लेकिन उनके खेल का एक और पहलू भी है, जो MI के खिलाफ दिखा. नंबर 4 पर उतरकर उन्होंने टीम को बैलेंस दिया है. उम्मीद है वो आने वाले सालों में और भी बेहतर करेंगे.’ (Kartik Sharma IPL 2026)

भरतपुर से चेन्नई तक का सफर

भरतपुर की गलियों से निकलकर आईपीएल की चकाचौंध तक पहुंचने वाले कार्तिक शर्मा अब युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 14.20 करोड़ की बोली और शुरुआती विफलता के बाद जिस तरह उन्होंने खुद को संभाला, वह उनकी मानसिक मजबूती को दर्शाता है। चेन्नई सुपर किंग्स को उनका नया फिनिशर मिल गया है, जो आने वाले समय में टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बन सकता है। (Kartik Sharma IPL 2026)

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Vaibhav Suryavanshi बने IPL के नए रिकॉर्ड किंग, छक्कों की बारिश से तोड़े कई रिकॉर्ड

Tilak Varma Sreeleela Dating: तिलक वर्मा और श्रीलीला के अफेयर की खबरों पर लगा फुल स्टॉप, सामने आई ये बड़ी सच्चाई

Hardik Pandya Mahika Wedding: क्या सच में 22 मई को शादी करेंगे हार्दिक पांड्या? उदयपुर में माहिका शर्मा संग वेडिंग की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल

IPL 2026 LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा, मार्श की तूफानी पारी से पलटा मैच

Mumbai Indians win IPL: धर्मशाला में तिलक वर्मा का तूफान, मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस को किया रोमांचक

TAGGED:CSK vs MIKartik Sharma IPL 2026Kartik Sharma Struggle StoryMost Expensive Uncapped PlayerMS Dhoni Celebration
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Gold Cup Cricket Tournament
उत्तराखंड

देहरादून में 42वां Gold Cup Cricket Tournament शुरू, 16 टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

Manisha Manisha 2026-05-18
UP Politics: राजकुमार भाटी विवाद पर सपा को बड़ा झटका, सैकड़ों अधिवक्ताओं का इस्तीफा
Atlee Daughter Name: एटली और प्रिया ने बेटी का रखा ये प्यारा नाम, जानें क्या है इसका मतलब?
Madhya Pradesh News: राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, AC कोच समेत दो डिब्बे जलकर खाक
NEET Re-Exam Date Announced: दोबारा होगी नीट 2026 की परीक्षा, NTA ने घोषित की नई परीक्षा तारीख, छात्रों के लिए जारी हुई बड़ी एडवाइजरी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?