India vs New Zealand: टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चौथे मुकाबले में करारी मात दी है। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों के दम पर मात्र 10 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने सभी को चौंका दिया। महज 14 गेंदों पर उन्होंने अर्धशतक पूरा कर विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी 26 गेंदों पर 57 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत को पुख्ता किया।
India vs New Zealand- जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी ने बनाया शुरुआती झटका
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम 153 रनों पर ढेर हो गई। शुरुआती ओवर में हर्षित राणा ने टीम को झटका दिया, वहीं हार्दिक पंड्या ने शानदार कैच और अगले ओवर में विकेट लेकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रन की पारियों के बावजूद केवल 9 विकेट पर 153 रन ही बना पाए। भारतीय गेंदबाजों ने मैच के हर पल दबाव बनाए रखा और विपक्षी टीम को संभलने का मौका ही नहीं दिया।
India vs New Zealand- अभिषेक शर्मा की बेरहम बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पावर प्ले में ही 94 रन बना डाले। अभिषेक की इस पारी को टी20 क्रिकेट में भारत का 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 26 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेली और युवा ओपनर का साथ दिया। इस धमाकेदार साझेदारी ने भारत को कम समय में लक्ष्य हासिल करने में मदद की और न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ICC T20 World Cup :T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर! बांग्लादेश बाहर, नई टीम शामिल
India vs New Zealand- सीरीज में अजेय बढ़त
इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अगले मुकाबले में टीम इंडिया जीत की लय को जारी रखने की कोशिश करेगी। अभिषेक शर्मा की फॉर्म और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी इस सीरीज की सफलता की बड़ी वजह बनी है।



