By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राजस्थान > Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!
राजस्थान

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!

Rupam
Last updated: 2026-04-26 10:40 अपराह्न
Rupam Published 2026-04-26
Share
Rajasthan VDO News
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल का बड़ा ऐलान, राजस्थान के ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति की बाधाएं खत्म!
SHARE

Rajasthan VDO News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश के विकास की धुरी माने जाने वाले ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री आवास (CMR) पर आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए हजारों ग्राम विकास अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में VDO की भूमिका अग्रणी है। मुख्यमंत्री ने ‘नागरिक देवो भव’ के विजन को सेवा का मूल मंत्र बताते हुए अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

Contents
कैडर सुदृढ़ीकरण और पदोन्नतिकर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा के द्वारमहिला कर्मचारियों और परिवारों के लिए विशेष प्रावधानकिसानों की आय बढ़ाने का मिशनबिना आंदोलन के हो रहे हैं बड़े फैसले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2026-27 के प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने कैडर सुदृढ़ीकरण से लेकर पदोन्नति की बाधाओं को दूर करने तक कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मिशन कर्मयोगी के माध्यम से कार्यकुशलता बढ़ाने पर जोर दिया और बताया कि कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और स्वामित्व जैसी योजनाओं को सफल बनाने में VDO की मेहनत रंग ला रही है। इस अभिनंदन समारोह को जनता के प्रति सेवाभाव का प्रतीक बताते हुए सीएम ने आगामी ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM) को सफल बनाने के लिए भी समर्पित सहयोग की अपील की। (Rajasthan VDO News)

कैडर सुदृढ़ीकरण और पदोन्नति

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को जड़ से खत्म कर दिया है। सरकार ने ‘वरिष्ट ग्राम विकास अधिकारी’ के नए पद सृजित किए हैं, जिससे कैडर में समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, अनुभव की सीमा में 2 साल की विशेष छूट दी गई है, जो कर्मचारियों के करियर ग्रोथ के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। (Rajasthan VDO News)

Read More: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग से हड़कंप, PM मोदी ने जताई चिंता

कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा के द्वार

भजनलाल सरकार ने आगामी बजट में कर्मचारियों के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं, 8वां वेतन आयोग: राज्य सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया है। ग्रेच्युटी में वृद्धि: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है। RGHS में नया विकल्प: राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत अब कर्मचारियों को अपने माता-पिता के साथ-साथ सास-ससुर को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने का विकल्प मिलेगा। (Rajasthan VDO News)

महिला कर्मचारियों और परिवारों के लिए विशेष प्रावधान

सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कर्मचारी परिवारों के लिए बड़े सुधार किए हैं। अब अनुकंपा नियुक्ति के दायरे में ‘पुत्रवधू’ को भी शामिल किया गया है। वहीं, महिला कर्मचारियों के लिए ‘चिल्ड केयर लीव’ (CCL) के चरणों को 3 से बढ़ाकर 6 कर दिया गया है। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए ‘मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन’ भी स्थापित किए जाएंगे। (Rajasthan VDO News)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

किसानों की आय बढ़ाने का मिशन

अगले महीने आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट’ (GRAM) को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा,’ग्राम के आयोजन की ज्यादा से ज्यादा जानकारी ज्यादा किसानों तक पहुंचाएं, ताकि कृषि के क्षेत्र में उत्पादन के साथ किसानों की आमदनी में भी इजाफा हो सके।’ मुख्यमंत्री ने VDO से अपील की कि वे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी सब्सिडी के बारे में जागरूक करें। (Rajasthan VDO News)

बिना आंदोलन के हो रहे हैं बड़े फैसले

भजनलाल सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि इस कार्यकाल के दौरान अब तक सरकार को किसी भी बड़े कर्मचारी आंदोलन का सामना नहीं करना पड़ा है। सीएम ने कहा कि संवाद और कर्मचारियों के प्रति विश्वास ही वह ताकत है, जिसकी बदौलत आज राजस्थान कई जनकल्याणकारी योजनाओं में देश का ‘सिरमौर’ बनकर उभरा है। (Rajasthan VDO News)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Neemrana Fire News: नीमराना के कबाड़ गोदाम में लगी आग ने ली 4 जानें, परफ्यूम की शीशियों से भड़की लपटें

Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द

BJP Bengal Election: बंगाल चुनाव में गरमाया माहौल, भजनलाल शर्मा ने दिखाया BJP का शक्ति प्रदर्शन

CM Bhajanlal Sharma: ‘देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों से निकलता है’, जयपुर में बोले CM भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब दौसा और करौली के किसानों को भी दिन में मिलेगी बिजली

TAGGED:8th Pay Commission RajasthanCM Bhajanlal SharmaEmployee Promotion RajasthanGlobal Rajasthan Agritech MeetGRAM 2026Rajasthan Budget 2026-27Rajasthan Govt SchemesRajasthan VDO News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Akshay Kumar Daughter Case
मनोरंजनबॉलीवुड

Akshay Kumar की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन

Rupam Rupam 2026-04-25
MP Land Compensation Policy: एमपी के किसानों के लिए बड़ी राहत, अब जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा
Sanjay Dutt का धमाकेदार कमबैक, ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म
Largest Rice Producing State: न बंगाल, न तमिलनाडु, अब उत्तर प्रदेश बना देश का सबसे बड़ा चावल उत्पादक राज्य
Donnyland Ukraine: ‘डोनीलैंड’ के जरिए ट्रंप को साधेंगे जेलेंस्की? यूक्रेन ने डोनबास का नाम बदलने का दिया प्रस्ताव
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?