By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Rajasthan Mega Investment Approval: राजस्थान में 46 हजार करोड़ का मेगा निवेश, CM भजनलाल शर्मा ने 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को दी मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राजस्थान > Rajasthan Mega Investment Approval: राजस्थान में 46 हजार करोड़ का मेगा निवेश, CM भजनलाल शर्मा ने 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को दी मंजूरी
राजस्थान

Rajasthan Mega Investment Approval: राजस्थान में 46 हजार करोड़ का मेगा निवेश, CM भजनलाल शर्मा ने 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को दी मंजूरी

Tej
Last updated: 2026-02-15 1:13 पूर्वाह्न
Tej Published 2026-02-15
Share
Rajasthan mega investment approval
Rajasthan mega investment approval
SHARE

Rajasthan Mega Investment Approval: जयपुर में आयोजित बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट (BOI) की 6वीं बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) की अध्यक्षता में राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देने वाले बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं (Rajasthan Mega Investment Approval) को कस्टमाइज्ड पैकेज की स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं से प्रदेश में 12 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है।

Contents
रिप्स के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज को हरी झंडीराजस्व वृद्धि के साथ रोजगार सृजन प्राथमिकता‘राइजिंग राजस्थान’ एमओयू की होगी जिलेवार मॉनिटरिंगहस्तशिल्प और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाइन सेक्टरों में होगा बड़ा निवेशनिवेश से बढ़ेगा राज्य का प्रतिस्पर्धात्मक स्तरबैठक में ये रहे मौजूद

रिप्स के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज को हरी झंडी

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न सेक्टर से जुड़े निवेश प्रस्तावों को राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (RIPS) के तहत कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी प्रदान की गई। स्वीकृत परियोजनाओं में सोलर मॉड्यूल एवं सैल मैन्युफैक्चरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, सीमेंट, माइंस और मिनरल्स, ऑटोमोबाइल, केमिकल, टैक्सटाइल और पर्यटन सेक्टर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि जिन कंपनियों को रिप्स परिलाभ और कस्टमाइज्ड पैकेज दिए गए हैं, उनके निवेश की प्रगति (Rajasthan Mega Investment Approval) की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

राजस्व वृद्धि के साथ रोजगार सृजन प्राथमिकता

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ बड़े स्तर पर रोजगार सृजन करना है। उन्होंने कहा कि निवेश को आकर्षित करने के लिए पारदर्शी नीतियां और समयबद्ध स्वीकृतियां जरूरी हैं, ताकि उद्योगों को अनुकूल वातावरण मिल सके और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

‘राइजिंग राजस्थान’ एमओयू की होगी जिलेवार मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री ने ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के तहत हुए एमओयू की जिलेवार समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में निवेश प्रस्ताव आए हैं, वहां उनकी प्रगति की नियमित निगरानी होनी चाहिए ताकि जमीन पर परियोजनाएं (Rajasthan Mega Investment Approval)  जल्द शुरू हो सकें। इसके साथ ही ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOP) योजना को और अधिक प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।

हस्तशिल्प और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बैठक में प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर विशेष विक्रय स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन सेक्टर को मजबूत करना आवश्यक है। साथ ही नए पर्यटन स्थलों के विकास पर भी बल दिया गया, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सके।

Also Read: Tribal Welfare Budget: जनजाति संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, बजट में मिलेगा जनजाति कल्याण को नया आयाम – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

इन सेक्टरों में होगा बड़ा निवेश

स्वीकृत 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाएं (Rajasthan Mega Investment Approval) कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैली हैं-

  • सोलर मॉड्यूल और सैल निर्माण
  • नवीकरणीय ऊर्जा
  • सीमेंट उद्योग
  • खनन एवं खनिज
  • ऑटोमोबाइल
  • केमिकल
  • टेक्सटाइल
  • पर्यटन

इन क्षेत्रों में निवेश से राज्य की औद्योगिक क्षमता मजबूत होगी और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा।

निवेश से बढ़ेगा राज्य का प्रतिस्पर्धात्मक स्तर

राजस्थान पहले ही खनिज संसाधनों, सौर ऊर्जा क्षमता और पर्यटन संभावनाओं के लिए जाना जाता है। अब इन नई परियोजनाओं (Rajasthan Mega Investment Approval) के जरिए राज्य राष्ट्रीय और वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगा। बेहतर नीतिगत समर्थन, तेज स्वीकृति प्रक्रिया और उद्योग-अनुकूल वातावरण से राज्य अन्य औद्योगिक राज्यों को कड़ी टक्कर देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक प्रभाव जीडीपी और निर्यात आंकड़ों में भी दिखाई दे सकता है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गलरिया, आयुक्त बीआईपी सुरेश कुमार ओला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान में 46 हजार करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी मिलना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। सरकार की सक्रिय मॉनिटरिंग और नीतिगत समर्थन से यह निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

Also Read: राजस्थान बजट 2026: विकसित राजस्थान का रोडमैप, गरीब-युवा-किसान और नारी शक्ति पर बड़ा फोकस

You Might Also Like

Prem Chand Bairwa Accident: झुंझुनूं में बड़ा हादसा टला, डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी कार, एस्कॉर्ट वाहन से टक्कर

Sadhvi Prem Baisa Case: SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, चिकित्सकीय लापरवाही की पुष्टि, कंपाउंडर पर शिकंजा

Rajasthan Export Growth: भजनलाल सरकार में राजस्थान का निर्यात रिकॉर्ड पर – 50,900 करोड़ की ऐतिहासिक छलांग

 FASTag Phishing Scam: FASTag एनुअल पास के नाम पर साइबर जाल, गूगल पर टॉप दिख रही वेबसाइट से हो सकती है ठगी, राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी 

राजस्थान के जालोर में जल संकट का समाधान, बजट में 5,900 करोड़ की बड़ी सौगात

TAGGED:Bhajan Lal SharmaBoard of Investment RajasthanJaipur Government NewsODOP RajasthanRajasthan Industry NewsRajasthan InvestmentRenewable Energy RajasthanRIPS SchemeRising Rajasthan SummitSolar Manufacturing India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Auli Skiing Championship
उत्तराखंड

Auli Skiing Championship: औली में लौट रहा विंटर स्पोर्ट्स का रोमांच, नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को मिली हरी झंडी

Manisha Manisha 2026-02-12
Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप, पुलिस-डॉग स्क्वॉड अलर्ट
CM Yogi News: बाराबंकी में योगी का अल्टीमेटम! बाबरी ढांचे का सपना अधूरा रहेगा, कानून तोड़ने वालों को सजा
UP News: रोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे के बाद वैलेंटाइन डे पर हुआ दर्दनाक हादसा
UP Crime News: बाराबंकी में दिनदहाड़े ताबड़तोड़, मुख्तार अंसारी के शूटर रहे मोहम्मद शोएब की मौत के पीछे कौन?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?