Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे समाजवार्दी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को उधार का संत बताया है। दरअसल, बीते दिनों संभल में हुई हिंसा को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया था कि सपा के कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। जिसको लेकर पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उधार के सन्तो पर हमें कुछ नहीं कहना।
Uttar Pradesh : उपचुनाव पर क्या बोले अखिलेश ?
इस दौरान उपचुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि दो बड़ी मुश्किल से बीजेपी जीत रही थी, सातों की सातों सीटें समाजवादी पार्टी जीती है लेकिन प्रशासन ने सर्टिफिकेट किसी और को दिया है और जो संभल में हुआ है वह हुआ नहीं है कराया गया है। मैं भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद देता हूं कि आपने जो कोचिंग दी हम लोगों को इस चुनाव में, पूरा प्रशासन आगे करके, बेईमानी करके।
संभल हिंसा पर बात करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि ‘कटेहरी का चुनाव समाजवादियों का जीता हुआ चुनाव था। भाजपा जब हार गई तो उसने अपने कार्यकर्ताओं को पीछे कर दिया और जिला प्रशासन से लेकर जो कुछ कर सकते थे अनकंस्टीट्यूशनल वह सब किया। सपा नेता ने कहा कि संभल में सर्वे टीम के साथ जो बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गए उन पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई ?



