Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के एक ट्वीट ने यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनके विभाग में घूसखोरी के आरोपों के जवाब में मंत्री आशीष पटेल ने इसे अपनी राजनीतिक हत्या करने की साजिश करार दिया है। अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।
Uttar Pradesh News : ‘X’ पर क्या लिखा ?
दरअसल, बीते दिन रविवार देर रात ‘X’ पर पटेल ने लिखा कि अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके मंत्रित्व काल में प्राविधिक शिक्षा विभाग ने वंचित वर्गों के हितों की रक्षा की है। सांच को कोई आंच नहीं होती और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने आगे लिखा कि उनके अब तक के सभी निर्णयों की भी सीबीआई जांच कराई जाए। यह दिखाता है कि मंत्री अपने काम पर विश्वास रखते हैं और उनकी पारदर्शिता पर कोई भी सवालिया निशान नहीं लगा सकता।
वहीं दूसरी तरफ अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा है कि एआईसीटीई नियमों के तहत खुली भर्ती से ही नियुक्तियां होनी चाहिए थीं, जबकि विभाग ने पदोन्नति द्वारा करीब 250 प्रवक्ताओं की भर्ती की है। पल्लवी पटेल का दावा है कि हर कैंडिडेट से 25 लाख रुपए की घूस ली गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-horse-and-buggy-owner-died-after-falling-into-the-drain-police-handed/



