Parliament News : राज्यसभा में आज यानी सोमवार को संविधान पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 घंटे 20 मिनट कर भाषण दिया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार और वंशवाद की मदद के लिए संविधान में संशोधन करती रही है। ये संशोधन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नहीं बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की रक्षा करने के लिए है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल परिवार को मजबूत करने के लिए किया गया।
Parliament News : वित्त मंत्री के बयान पर खड़गे ने किया पलटवार
राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री के सवालों के जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो लोग झंडे से नफरत करते हैं, जो लोग हमारे अशोक चक्र से नफरत करते हैं, जो लोग संविधान से नफरत करते हैं। ये आज हमें पाठ पढ़ा रहे हैं। जब ये संविधान बना, इन लोगों ने रामलीला मैदान में बाबा साहेब अंबेडकर का पुतला लगाकर संविधान को जलाया है। ये लोग अब नेहरू जी, इंदिरा जी और पूरे परिवार को गाली देते हैं।
Parliament News : ये है खड़गे के बयान की बड़ी बातें…
पीएम मोदी की स्पीच सुनी। कहते हैं हमारी बातें जुमले वाली हैं। अरे सबसे बड़े झूठे तो आप हो। आपका 15 लाख रुपए देने का वादा क्या हुआ।
हम म्यूनिसिपॉलिटी स्कूल में पढ़े हैं, वे जेएनयू में पढ़े हैं। उनकी इंग्लिश अच्छी हो सकती है। लेकिन संविधान हमने भी थोड़ा बहुत पढ़ा है।
शाह जी के पास बहुत बड़ी वॉशिंग मशीन है। उसमें आदमी जाता है क्लीन होकर आता है। हमारे कई नेता उधर गए, जीवन भर हमारे साथ रहे। अब हमें ही सुनाते हैं।
Parliament News : ये है वित्त मंत्री सीतारमण के बयान की बड़ी बातें…
ऐसे नेताओं को जानती हूं जिन्होंने बच्चों का नाम मीसा रखा। अब वे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में भी कोई आपत्ति नहीं करेंगे।
कांग्रेस GST को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहती है। धनखड़ ने कहा, ‘क्या होगा अगर कोई गब्बर सिंह आकर कहे कि मुझे बदनाम किया गया है।’
कांग्रेस ने दशकों तक पुराने संसद भवन के मध्य में बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर नहीं लगने दी, उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा गया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-muslim-leaders-speak-the-truth-while-hindus-what-did-yeti-narasimhanand/



