LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Maharani Kamsundari Devi: सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थीं दरभंगा राज की महारानी कामसुंदरी देवी, देश के लिए 600 किलो सोना दिया था दान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजनीति > Maharani Kamsundari Devi: सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थीं दरभंगा राज की महारानी कामसुंदरी देवी, देश के लिए 600 किलो सोना दिया था दान
राजनीति

Maharani Kamsundari Devi: सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थीं दरभंगा राज की महारानी कामसुंदरी देवी, देश के लिए 600 किलो सोना दिया था दान

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-01-13 3:17 अपराह्न
By Lokhit Kranti 8 महीना ago
Share
Maharani Kamsundari Devi
Maharani Kamsundari Devi:सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थीं दरभंगा राज की महारानी कामसुंदरी देवी, देश के लिए 600 किलो सोना दिया था दान
SHARE

Maharani Kamsundari Devi: बिहार की ऐतिहासिक दरभंगा रियासत की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। सोमवार को 96 वर्ष की उम्र में उन्होंने दरभंगा स्थित कल्याणी निवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजपरिवार के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Contents
सादगी और सेवा की मिसालदरभंगा राज और महात्मा गांधी का ऐतिहासिक रिश्ता1962 के युद्ध में देश को दिया 600 किलो सोनाशिक्षा और आजादी की लड़ाई में भी ऐतिहासिक योगदानMaharani Kamsundari Devi के साथ एक युग का अंत

महारानी का जाना सिर्फ एक शाही परिवार की क्षति नहीं, बल्कि उस परंपरा का अंत माना जा रहा है जिसने देश सेवा, दान और त्याग को जीवन का मूल मंत्र बनाया। दरभंगा राज परिवार की पहचान हमेशा राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक योगदानों से रही है, और महारानी कामसुंदरी देवी उसी परंपरा की आखिरी जीवित कड़ी थीं।

सादगी और सेवा की मिसाल

राज परिवार के सदस्य प्रियांशु झा के मुताबिक, Maharani Kamsundari Devi का पूरा जीवन सादगी, अनुशासन और सेवा को समर्पित रहा। वह दरभंगा रियासत के अंतिम शासक महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। उनका विवाह 1940 के दशक में हुआ था। महाराजा कामेश्वर सिंह का निधन 1962 में हो गया था, जिसके बाद महारानी ने पूरे शाही परिवार की परंपराओं को गरिमा के साथ संभाला।

दरभंगा राज और महात्मा गांधी का ऐतिहासिक रिश्ता

प्रियांशु झा बताते हैं कि दरभंगा राज परिवार देश की आजादी की लड़ाई में हमेशा आगे रहा। जब महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और अपने आंदोलन के लिए संसाधनों की जरूरत थी, तब उन्होंने दरभंगा राज को एक पत्र लिखा था। पत्र मिलते ही महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह ने गांधी जी के आंदोलन के लिए आर्थिक सहायता और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली। दरभंगा राज महात्मा गांधी का पहला बड़ा समर्थक माना जाता है। गांधी जी का वह हस्तलिखित पत्र आज भी परिवार के पास सुरक्षित है।

Maharani Kamsundari Devi
Maharani Kamsundari Devi

1962 के युद्ध में देश को दिया 600 किलो सोना

भारत-चीन युद्ध के समय जब देश गंभीर संकट से गुजर रहा था, तब दरभंगा राज परिवार सबसे आगे खड़ा नजर आया। साल 1962 में दरभंगा के इंद्रभवन मैदान में करीब 15 मन यानी लगभग 600 किलो सोना तौलकर देश को दान किया गया। इतना ही नहीं, राज परिवार ने अपने तीन निजी विमान और 90 एकड़ में फैला निजी हवाई अड्डा भी सरकार को सौंप दिया। आज उसी भूमि पर दरभंगा एयरपोर्ट बना हुआ है, जो उस ऐतिहासिक त्याग की गवाही देता है।

कौन होगा भारत का 15th Vice President, क्या तय हो गया नाम ?

शिक्षा और आजादी की लड़ाई में भी ऐतिहासिक योगदान

दरभंगा राज का योगदान केवल युद्ध के समय तक सीमित नहीं रहा। आजादी की लड़ाई में इंडियन नेशनल कांग्रेस को भी आर्थिक सहायता दी गई। इंडियन नेशनल कांग्रेस के संस्थापक एओ ह्यूम को हर साल 10 हजार रुपये की मदद दी जाती थी, ताकि आंदोलन मजबूत बना रहे।शिक्षा के क्षेत्र में भी दरभंगा राज परिवार का योगदान बेमिसाल रहा। देश की पहली यूनिवर्सिटी के लिए करीब 230 एकड़ जमीन दान की गई थी। राज परिवार का मानना था कि ज्ञान और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

VB-G RAM G: नए कानून के खिलाफ कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’, 10 जनवरी से देशव्यापी आंदोलन

Maharani Kamsundari Devi के साथ एक युग का अंत

Maharani Kamsundari Devi के निधन के साथ दरभंगा राज की एक गौरवशाली परंपरा का अध्याय समाप्त हो गया है। श्यामा माई मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जहां पूरे मिथिला से लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

RJD News: रोहिणी आचार्य का खुला विद्रोह! संजय यादव को नाम लेकर दी सीधी चुनौती

PM Modi Threat: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

UP Politics News: जयंत चौधरी का बड़ा फैसला! RLD ने बनाई नई संसदीय टीम, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?