YEIDA Plot Scheme 2025 : अगर आप नोएडा में अपना खुद का घर खरीदने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए ही है। वैसे तो हर किसी का सपना होता है कि उसका घर एयरपोर्ट के पास हो लेकिन किस्मत कुछ ही लोगों का साथ देते है। लोगों के सपने को सच करने के लिए यमुना अथॉरिटी आए दिन सस्ते दाम में जमीन खरीदने के मौका लेकर आती रहती है। इसी क्रम में एक बार फिर यमुना अथॉरिटी सस्ते घरों की स्कीम लेकर आ रही है। ऐसे में नोएडा में होमबायर्स के लिए 20 जनवरी का दिन बेहद खास माना जा रहा है।
YEIDA Plot Scheme 2025 : पढ़े क्यों खास है 20 जनवरी का दिन
दरअसल, यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर- 17, 18 और 22डी में 20 प्लॉट की स्कीम लॉन्च की है। वैसे तो इस स्कीम के लिए आवेदन बंद हो चुके हैं। लेकिन इन प्लॉट्स का अलॉटमेंट अभी तक नहीं हुआ है। जिसके चलते 20 जनवरी का दिन लोगों के खास है। बता दें इन 20 प्लॉट का अलॉटमेंट ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा, जिसकी तारीख 20 जनवरी 2025 तय की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले बीते साल 27 दिसंबर को यमुना अथॉरिटी ने 451 प्लॉट की एक स्कीम के लिए लकी ड्रॉ निकाला था, जिसके जरिए 451 लोगों को प्लॉट्स का अलॉटमेंट मिला था। अगर आपका नाम 451 प्लॉट्स के अलॉटमेंट में नहीं आया है तो परेशान न हों, क्योंकि एक बार फिर से नए साल के मौके पर नोएडा वालों को यमुना अथॉरिटी बड़ी खुशखबरी देने जा रही है।
YEIDA Plot Scheme 2025 : नई प्लॉट स्कीम लाने की तैयारी
YEIDA सेक्टर 18 में अपनी नई प्लॉट स्कीम लाने की तैयारी में है। अगर आप भी नोएडा में एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदना चाहते हैं तो YEIDA की इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यमुना अथॉरिटी जो स्कीम लाने की सोच रही है, वह 2009 में शुरू की गई थी। इस योजना को कुछ कानूनी मामलों के चलते रोकना पड़ा था। लेकिन अब सभी परेशानियां खत्म हो गई हैं और यमुना अथॉरिटी को फिर से इन जमीनों पर कब्जा मिल गया है। जिसके बाद यहां के प्लॉट्स फिर से बिकने को तैयार हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-in-view-of-kumbh-republic-day-and-elections-police-started-operation-pehchan/



