Noida News : नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सेक्टर 73 में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक 27 की उम्र साल बताई जा रही जो नोएडा में युवती के साथ लिव इन में रह रहा था। युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा बताया कि युवती बार बार उसे टोका टोकी करती थी। जिससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना गै कि मामले की जांच की जा रही है।
Noida News : अब पढ़े क्या पूरा मामला…
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान मयंक जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। जो पिछले चार सालों से वह बांदा निवासी एक युवती के साथ नोएडा में लिव-इन में रह रहा था। पढ़ाई के बाद नौकरी न लग पाने के कारण वह मानसिक तनाव का सामना कर रहा था। सुसाइड नोट में युवक ने स्पष्ट रूप से लिखा कि उसे उसकी साथी की टोकाटोकी से काफी दिक्कत हो रही थी। सुसाइड नोट में उसने यह भी बताया कि उसकी साथी अक्सर उसे काम न करने के लिए टोकती थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
Noida News : पुलिस ने मामले में क्या बताया
मामले में पुलिस का कहना है कि युवक नोएडा के शौर्य बैंक्वेट हॉल के पीछे एक गली में युवती के साथ रहता था। वहीं पर पंखे से फंदा लगाकर उसने सुसाइड किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीसरी मंजिल पर युवक का शव फंदे से लटकता पाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
Noida News : सात साल पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस की मानें तो मयंक और युवती दोनों साथ में पढ़े थे। दोनों की दोस्ती लगभग सात साल पहले हुई थी। चार साल से दोनों लिव इन रहने लगी। युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। जिस वक्त मयंक ने सुसाइड किया वो कमरे पर अकेला था। इस बीच उसने पहले सुसाइड नोट लिखा उसके बाद सुसाइड कर लिया। युवती जब शाम को जॉब से वापस आई तो उसने पुलिस को जानकारी दी। उसने सुसाइड में टोकाटोकी बात लिखी है। उसने लिखा कि जॉब नहीं मिलने से वो काफी परेशान है। ऐसे में बार बार नौकरी के कहने से वो और परेशान रहने लग गया। कहती है बैठे बैठे खाते हो। इसलिए मै अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-accountant-struggling-with-financial-crisis-commits-suicide-by-jumping-from-14th-floor/



