Noida News : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे के दौरान दो दोस्तों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। ये हादसा जेवर क़स्बे में गोपालगढ़ गांव के पास हुआ। जहां रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, युवकों की पहचान 20 वर्षीय हर्ष और सचिन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

Noida News : पढ़े क्या है पूरा मामला
दरअसल, जेवर के मोहल्ला बुंदेलखंड में हर्ष और सचिन अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इस बीच जब वह जेवर-टप्पल मार्ग पर गोपालगढ़ गांव के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-6-people-arrested-for-cheating-people-by-sending-link-of-fake-website/



