Noida News : नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुन अवॉर्ड विजेता रेसलर दिव्या काकरान के पति से सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश की पहचान नरेश उर्फ देवा और ऋषभ के रुप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से सात मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए बरामद किए गए है।
Noida News : मामले में पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
इस मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि गुरुवार देर रात थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस टीम एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बदमाश आते दिखाए दिन। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुके। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। इस बीच खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो गोली दोनों बदमाशों के पैर में जा लगी।
Noida News : पुलिस कर रही थी दोनों की तलाश
पुलिस के अनुसार, नरेश के खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 और ऋषभ के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज है। इनका और भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। दोनों बदमाश हाई स्पीड बाइक से छिनैती की घटना को अंजाम देते थे। ऋषभ ने अपने एक अन्य साथी आकाश के साथ मिलकर सेक्टर-27 में 26 नवंबर को दिव्या काकरान के पति से सोने की चेन छीनी थी। आकाश की तलाश की जा रही है। यहीं नहीं 3 दिसंबर को ओआईडीबी बिल्डिंग के पास सेक्टर 73 नोएडा से आई फोन 14 प्रो मैक्स एक व्यक्ति से छीना था। पुलिस इन दोनों की काफी दिनों से तलाश भी कर रही थी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/rajya-sabha-note-case-claim-of-finding-a-bundle-of-rs-500-notes/



