Noida News : नोएडा से अलग-अलग स्थानों पर 2 कार में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। दोनों ही कार में आग बीच सड़क पर लगी है। जिससे अफरा-तफरी मच गई। ये वाहन बीच रोड पर जल रहे थे, इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। जिसके बाद फायर विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अच्छी बात ये रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दोनों कारें जल गई हैं। ये आग कार के इंजन से लगी और पूरे बॉडी को चपेट में लिया था।
Noida News : थार कार में लगी आग
जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात करीब आठ बजकर दो मिनट पर सूचना मिली कि सेक्टर 57 ट्रैफिक सिग्नल पर एक थार कार में आग लगी है। चालक काम पूरा कर सेक्टर 12 की तरफ घर को जा रहे था। इस कार के इंजन में पहले धुआं उठा और बंद हो गई। जब चालक दोबारा से स्टार्ट करने की कोशिश तो अचानक इंजन में आग लग गई। इस दौरान कार में सिर्फ एक व्यक्ति सवार था। उसने उतर कर अपनी जान बचाई। कार तब तक 60 प्रतिशत जल चुकी थी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, इसी तरीके से सेक्टर 63 थाना क्षेत्र स्थित रोजा जलालपुर चौकी के पास एक कार में आग लगने की सूचना मिली। गनीमत ये रही कि कार में मौजूद सीएनजी सिलेंडर के फटने से पहले फायर विभाग की गाड़ी पहुंच गई। अगर सिलेंडर फट जाता तो वहां पर बड़ा हादसा होने की संभावना थी।



