Noida News : नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश कर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। लेकिन गैंग की मास्टर माइंड आरोपी लुटेरी दुल्हन पुलिस को चकमा दे फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
Noida News : अलीगढ़ से हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
बता दें थाना सूरजपुर पुलिस, सर्विलांस टीम और सीडीटी टीम के संयुक्त प्रयास से वांछित लुटेरी दुल्हन अनम पत्नी दानिश को आज लाईन फाटक के पास जमालपुर थाना क्वारसी जिला अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। ये कभी महविश तो कभी नेहा तो कभी सिमरन बन जाती थी।
Noida News : मामले में पुलिस ने दी क्या जानकारी ?
मामले में एडिशनल डीसीपी, नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पुलिस ने इस गैंग के प्रदीप पुत्र राजेन्द्र, आमिर पुत्र अब्दुल हफीज, संतोष पुत्र गोपीचंद और मालती पत्नी थानसिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि लुटेरी दुल्हन अनम पत्नी दानिश मौके से फरार हो गई थी। इस ग़ैंग में मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना कार्य करती है, और दुल्हन अनम बनती थी। बाकी रिश्तेदार बनते थे। अनम, प्रदीप पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।
Noida News : गैंग के सदस्यों में बाद दिए जाते थे पैसे
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल हिरदेश कठेरिया के अनुसार, ये गैंग परिवार बता कर ऐसे लोगों की तलाश करता था, जिसकी शादी की उम्र निकल चुकी होती थी और जीवन साथी की तलाश में होते थे। एक बिचौलियों जो इनका ही आदमी होता था उसके माध्यम से यह गैंग के लोग परिवार बन कर मिलते थे और शादी कराते थे। शादी करने के बाद जो सातवें दिन विदाई की रस्म होती है। जिसमें बहू अपने मायके आती है, तो लुटेरी दुल्हन नकदी जेवरात सहित गायब हो जाती थी। और गैंग के सदस्य भी गायब हो जाते थे। पैसा गैंग के सदस्यों और दुल्हन बनी लड़की में बांट दिया जाता था।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-update-they-used-to-give-fake-notes/



