Noida News : नोएडा के बेहलोलपुर गांव में आज दो कबाड़ गोदाम और 12 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, और एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Noida News : गोदाम में रखा सामान जला
एडीसीपी हृदेश कठारिया ने बताया कि दोनों कबाड़ गोदाम सुरेश मलखान के हैं और इसमें कोई जनहानि की सूचना नहीं है। गांव में बड़ी संख्या में कबाड़ के गोदाम और झुग्गियां बनी हुई हैं, जहां पहले भी आग लग चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने आग के फैलाव को रोकने के लिए झुग्गियों पर पानी का छिड़काव किया। आग के कारणों के बारे में पुलिस ने बताया कि शॉट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगी, जिससे गोदाम में रखा प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल जलने लगा। आग ने तेजी से फैलते हुए बगल के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गोदामों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग का धुआं आसपास के इलाकों में भी दिखाई दे रहा था, और काले धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यहां आम हो गई हैं। इस घटना के बाद दमकल विभाग ने आग को सीमित करने के लिए पानी और मशीनरी का इस्तेमाल किया। हालांकि, प्लास्टिक के जलने के कारण अभी भी रुक-रुक कर धुआं उठ रहा है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आग की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। तापमान बढ़ने के साथ इस तरह की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, जिसके चलते सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-huge-fire-in-truck-parking-fire-spread-from-one-truck-to-6-trucks/



