संवाददाता :- नितिन कुमार
Noida News: नोएडा में किसानों के धरने में शामिल होने जा रहे किसानों के एक गुट को पुलिस ने भोजपुर टोल के पास रोक दिया। पुलिस ने मौके पर किसानों को समझाते हुए उनका ज्ञापन लिया। वहीं, किसान नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नोएडा में किसानों के साथ अन्याय किया गया है। उन्हें न केवल गिरफ्तार किया गया, बल्कि जेल भी भेजा गया।

किसान खुद अपनी गिरफ्तारी देंगे
Noida News: किसान नेता का कहना है की अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान खुद अपनी गिरफ्तारी देंगे और नोएडा की जेलों को भर देंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे और सरकार से समाधान की मांग करते हैं।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-mother-walks-around-with/



