Noida News : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आज बुधवार को नोएडा सेक्टर 30 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ चाइल्ड हेल्थ केयर (PGI) पहुंचे और यहां उन्होंने बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि मील्कीपुर में चुनाव एक तरफा होगा। इंडी गठबंधन ने जो खटा खट, चटाचटा जो आठ हजार रुपए आने वाले है। लोग इनकी असलियत सामने आ चुकी है। इनकी कलई खुल चुकी है। कुंभ के विषय में बताया कि ये अविस्मरणीय है। जिसका नजारा दुनिया देख रही है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बच्चों के लिए चाइल्ड पीजीआई में बोन मैरों ट्रांसप्लांट की सुविधा जो प्रदेश किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। उसका आज विधिवत लोकार्पण किया गया है। ये सुविधा देश के कुछ ही निजी अस्पताल में है। अब यहां बच्चों को निशुल्क सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के सीएम ने उप्र की चिकित्सा सुविधा को बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में एसएनसीयू का उद्घाटन किया।

Noida News : BMT यूनिट खुलने से क्या होगा लाभ ?
आपको बता दें चाइल्ड पीजीआई में BMT यूनिट में 8 बेड होंगे और इसको लगाने में लगभग चार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां तीन डॉक्टर और 30 नर्स को नियुक्त किया गया है। जानकारी देते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के पीजीआई के बाद नोएडा में बाल मरीजों के लिए ये सुविधा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं काफी बेहतर हो गई हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में लगातार देश तरक्की कर रहा है। प्रदेश की 25 करोड़ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह यूनिट बच्चों के लिए वरदान साबित होगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-2-miscreants-arrested-in-police-encounter-20-thousand-rupees/



