Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से तीन अवैध देशी पिस्टल, 40 कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं इन तस्करों को दबोचने के दौरान एक पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार होकर घायल हो गया।
Greater Noida News : पढ़े क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि बीटा 2 पुलिस को सूचना मिली कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्करी करने के लिए क्षेत्र में आए हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ढकिया बाबा वाले मंदिर के पास चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान कुणाल और लव के रूप में हुई। यह दोनों बड़े ही सटीक किस्म के तस्कर है, जो बुलंदशहर से कम दामों में हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे। यह उन हथियारों को लाकर यहां पर दुगने दामों में बेचा करते थे।
Greater Noida News : पुलिसकर्मी हुआ घायल
मिली जानकारी के अनुसार, जब इन बदमाशों को पकड़ा जा रहा था तो एक बदमाश ने भागने की कोशिश की और जब एक पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करने की तो वह ऑटो रिक्शा से टकरा गया और उनके पैर में गंभीर चोट लग गई।
Greater Noida News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
इस मामले में जानकारी देते हुए ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि हथियारों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके गिरोह के सदस्य अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है ,जल्द ही इनके गिरोह अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/priyanka-gandhi-news-what-message-does-priyanka-gandhi-want-to-give-by-taking-the-bag-with-palestine-written/



