Greater Noida Big News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने बीते दिन बुधवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सांकेतिक शव यात्रा निकाल उसमें आग लगा दी गई। ये मामला जब पुलिस के सामने आता तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित नागर सहित 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
Greater Noida Big News : पुलिस की तीन टीमें कर रही मामले की जांच
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सेक्टर-142 थाने में मोहित नागर, लोकेश कुमार, नितिन भडाना, मोहित तोमर उर्फ नवाबी, जेपी यादव और बादल सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की तीन टीमें जांच करने में जुटी है।
Greater Noida Big News : गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया
वहीं दूसरी तरफ इस मामले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, वह सभी समाजवादी पार्टी के जुड़े हुए हैं। पुलिस ने गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्यक्रम छात्रसभा का था। इसके लिए मुख्य कार्यकारिणी को पहले ही बता दिया गया था। किसान और समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग अपने हक के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मुकदमा दर्ज करना गलत है।



