Attack on Student : छात्रों को युवकों ने पीटा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक ओयो होटल (OYO Hotel) में दो छात्रों को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। चार युवकों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से छात्रों की बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना तब उजागर हुई जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों—सलेख कुमार, दीपक कुमार, गौतम झा और राजकुमार उर्फ मुन्ना—को गिरफ्तार कर लिया।

Attack on Student : क्या हैं पूरा मामला ?
घटना 21 फरवरी को हुई, जब गाजियाबाद (Ghaziabad) के बहरामपुर गांव के दो छात्र, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगरी स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं, परीक्षा देने आए थे। परीक्षा के बाद चार युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और गौर सिटी-2 के एक ओयो होटल में ले गए। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जब छात्रों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हावी होकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत करने की धमकी देने पर, उनके मुंह में पिस्टल डालकर जान से मारने की धमकी दी गई।किसी तरह बचकर घर पहुंचे छात्रों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना बिसरख में शिकायत दर्ज कराई।
Attack on Student : पुलिस ने क्या किया ?
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
https://lokhitkranti.com/noida-news-the-child-kept-requesting-with-folded-hands-not-to-bring-the-dog-in-the-lift/



