Lokhitkranti

Ghaziabad News : शर्मसार पुलिस : चौकी इंचार्ज ने दिखाई दबंगई, BJP पार्षद के ड्राइवर को पीटा; वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल

Ghaziabad News : चौकी इंचार्ज ने ड्राइवर को मारा
पुलिस का काम लोगों की हिफाजत करने का होता हैं। लेकिन कई बार वहीं पुलिस लोगों के लिए अभिशाप बन जाती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक वारदात सामने आई। यह घटना गाजियाबाद के पटेल नगर क्षेत्र की है, जहां चौकी प्रभारी ने अपने पद की गरिमा भुलाते हुए भाजपा पार्षद के ड्राइवर के साथ मारपीट की। पुलिस का कर्तव्य लोगों की रक्षा करना होता है, लेकिन कई बार वे अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं।

Ghaziabad News : क्या है पूरा मामला?
यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज अपने एक सिपाही के साथ बाइक पर आए और भाजपा पार्षद शीतल चौधरी के ड्राइवर अभिषेक शर्मा को थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा खुलेआम अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया। आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस घटना की निंदा की जा रही है। कई लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Ghaziabad News : पार्षद शीतल चौधरी का बयान
पार्षद शीतल चौधरी ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज ने न सिर्फ उनके ड्राइवर के साथ बदसलूकी की, बल्कि उनके बारे में अनुचित टिप्पणी भी की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के कई पार्षद इस घटना के विरोध में सिहानी गेट थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

Ghaziabad News : पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस मामले में अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

 

Anshika Gupta
Author: Anshika Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून