PM Modi CCS Meeting: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे से रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली लौटते ही उन्होंने हालात की समीक्षा शुरू कर दी। देर रात कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई गई और उससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति तथा इजराइल के प्रधानमंत्री से फोन पर विस्तार से चर्चा की गई।
UAE राष्ट्रपति से एकजुटता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने UAE के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से बात की। बातचीत में हालिया हमलों की कड़ी निंदा की गई और जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि इस कठिन समय में भारत UAE के साथ खड़ा है।
उन्होंने UAE में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और देखभाल के लिए वहां की सरकार का आभार भी जताया। खाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं, ऐसे में भारत सरकार की प्राथमिकता उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
READ MORE: दक्षिण दौरे के बाद एक्शन मोड में पीएम मोदी, आज रात होगी CCS की अहम बैठक
इजराइल के प्रधानमंत्री से भी बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से भी फोन पर बात की। इस दौरान क्षेत्रीय हालात, आम नागरिकों की सुरक्षा और तनाव कम करने की जरूरत पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक है। उन्होंने संघर्ष को जल्द समाप्त करने और कूटनीतिक रास्ते अपनाने की आवश्यकता दोहराई।
भारत की चिंता सिर्फ सामरिक नहीं बल्कि मानवीय भी है। युद्ध जैसे हालात में आम नागरिकों की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर सीधा असर पड़ता है।
देर रात तक चली CCS की अहम बैठक
दिल्ली पहुंचते ही PM Modi CCS Meeting की बैठक बुलाई। यह बैठक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम एशिया के बदलते समीकरण, संभावित सुरक्षा चुनौतियों और भारत के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।
Read : यह मानवता के खिलाफ साजिश… खामेनेई की मौत पर ओवैसी का बड़ा बयान
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष Anil Chauhan, कैबिनेट सचिव और विदेश सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। PM Modi CCS Meeting देर रात तक चली और इसमें क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा गया।
होर्मुज स्ट्रेट पर विशेष चर्चा
PM Modi CCS Meeting में होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पर भी गंभीरता से विचार किया गया। यह समुद्री मार्ग भारत सहित कई देशों के लिए तेल आपूर्ति का अहम रास्ता है। अगर इस मार्ग पर आवाजाही बाधित होती है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा असर पड़ सकता है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी क्षेत्र से आयात करता है, ऐसे में वहां की स्थिरता बेहद महत्वपूर्ण है। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने संभावित आपात स्थितियों के लिए तैयारी की समीक्षा की और जरूरत पड़ने पर नागरिकों की सुरक्षित वापसी के विकल्पों पर भी चर्चा की।
पश्चिम एशिया में भारतीयों की बड़ी आबादी
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईरान में लगभग 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, जबकि इजराइल में उनकी संख्या 40 हजार से अधिक है। खाड़ी देशों और व्यापक पश्चिम एशिया क्षेत्र में करीब 90 लाख भारतीय मूल के लोग निवास करते हैं। इस कारण क्षेत्र में किसी भी तरह का सैन्य टकराव भारत के लिए मानवीय और आर्थिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों को अलर्ट पर रखा है। वहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और नागरिकों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। भारत इससे पहले भी युद्ध या संकट की स्थिति में अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के सफल अभियान चला चुका है।
संतुलित कूटनीति की कोशिश
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत इस पूरे घटनाक्रम में संतुलित और जिम्मेदार भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। एक ओर वह अपने रणनीतिक साझेदारों से संवाद बनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की अपील भी कर रहा है।
प्रधानमंत्री की सक्रियता से यह संकेत मिलता है कि भारत पश्चिम एशिया के हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। आने वाले दिनों में क्षेत्रीय घटनाक्रम के अनुसार भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक रणनीति और स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल सरकार का फोकस भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति की निरंतरता और क्षेत्रीय शांति पर बना हुआ है।
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



