LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Maharashtra News: 19 साल की महिला ने चलती बस में बच्चे को दिया जन्म, बच्चे को जन्म देकर खुद ही लिया उसके प्राण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > Maharashtra News: 19 साल की महिला ने चलती बस में बच्चे को दिया जन्म, बच्चे को जन्म देकर खुद ही लिया उसके प्राण
राष्ट्रीय

Maharashtra News: 19 साल की महिला ने चलती बस में बच्चे को दिया जन्म, बच्चे को जन्म देकर खुद ही लिया उसके प्राण

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-08-12 12:08 pm
Lokhit Kranti Published 2025-08-12
Share
Maharashtra News
Maharashtra News
SHARE

Maharashtra News: महाराष्ट्र के परभणी में एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली, जहां एक 19 साल की महिला ने चलती स्लीपर कोच बस में एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उसने और उसका पति होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने नवजात को एकाएक खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

Contents
Maharashtra News: बस ड्राइवर से बोला झूठMaharashtra News: सड़क पर फेंके जाने से बच्चे की मौतMaharashtra News: आरोपी के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे पाथरी-सेलु रोड पर हुई। एक सतर्क नागरिक द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि बस से कपड़े में लिपटी कोई चीज बाहर फेंकी गई है।

Maharashtra News: बस ड्राइवर से बोला झूठ

पुलिस ने बताया कि रितिका ढेरे नाम की एक महिला, संत प्रयाग ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस में अल्ताफ शेख (जो उसका पति होने का दावा करता था) के साथ पुणे से परभणी जा रही थी। यात्रा के दौरान, गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने एक लड़के को जन्म दिया। लेकिन, दंपति ने बच्चे को कपड़े में लपेटकर बस से बाहर फेंक दिया।

स्लीपर बस के ड्राइवर ने देखा कि खिड़की से कुछ बाहर फेंका गया है। जब उसने इसके बारे में पूछताछ की, तो शेख ने बताया कि बस यात्रा के कारण उसकी पत्नी को उल्टी हो रही थी, इसलिए उसने उल्टी फेंकी है। उन्होंने बताया कि ‘इस बीच, जब सड़क पर एक जागरूक नागरिक ने बस की खिड़की से बाहर फेंकी गई चीज देखी, तो वह यह देखकर चौंक गया कि वह एक बच्चा था। उसने तुरंत पुलिस की 112 हेल्पलाइन पर कॉल करके इसकी सूचना दी।

Maharashtra News: सड़क पर फेंके जाने से बच्चे की मौत

गश्त पर तैनात स्थानीय पुलिस की एक टीम ने लग्जरी बस का पीछा किया। अधिकारी ने बताया कि वाहन का निरीक्षण करने और प्रारंभिक जांच करने के बाद, उन्होंने महिला और शेख को हिरासत में ले लिया। दंपति ने बताया कि उन्होंने नवजात को इसलिए फेंक दिया क्योंकि वे बच्चे का पालन-पोषण नहीं कर पाते। उन्होंने आगे बताया कि सड़क पर फेंके जाने के बाद बच्चे की मौत हो गई।

Maharashtra News
Maharashtra News

पुलिस के अनुसार, ढेरे और शेख दोनों परभणी के रहने वाले थे और पिछले डेढ़ साल से पुणे में रह रहे थे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पति-पत्नी होने का दावा किया, लेकिन इस दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

Maharashtra News: आरोपी के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

बताया जा रहा है कि आरोपी को हिरासत में लेने के बाद, पुलिस महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि परभणी के पाथरी थाने में दंपत्ति के खिलाफ बीएनएस (शव को गुप्त रूप से ठिकाने लगाकर जन्म छिपाने) की धारा 94 (3), (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :- Delhi News : भजनपुरा थाना पुलिस की तत्परता से स्नैचर गिरफ्तार, मोबाइल और दस्तावेज़ बरामद

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

PM Modi Australia Visit: ‘मां तुझे सलाम’ से लेकर ‘शिव तांडव’ तक… मेलबर्न में PM मोदी के स्वागत की भव्य तस्वीर

TAGGED:Maharashtra bus childbirthMaharashtra NewsMaharashtra tragic news 2025Maharashtra woman bus deliveryTragic birth incident MaharashtraWoman gives birth on bus
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
muzaffarnagar police kanwar shivir2
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar Police ने कांवड़ सेवा शिविर मामले पर दी स्पष्ट जानकारी

News Desk News Desk 2026-08-03
Bareilly News: बीबी सकीना की याद में निकला जुलूस-ए-आलम
Bharat Encounter मामले में बड़ा एक्शन, STF जवान गिरफ्तार
Bihar News: चेहल्लुम को लेकर दरभंगा प्रशासन हाई अलर्ट पर
Bareilly Range: IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?