Kanwar Yatra 2025: सावन का महीना शुरू हो गया है। श्रंद्धालु कांवड यात्रा के लिए निकल चुके हैं। ऐसे में उनकी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा कावड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया।
दरअसल बढ़ते दुर्घटना को देखते हुए मुजफ्फरनगर में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्थानीय अभिसूचना इकाई व बॉम्ब डिस्पोजल स्कवॉड द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इसके अलावा शिव मंदिर के आस-पास व कांवड मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
Kanwar Yatra 2025: शिव चौक पर चलाया गया चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार 11 जुलाई 2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), स्थानीय अभिसूचना इकाई, बॉम्ब डिस्पोजल स्कवॉड के साथ थानाक्षेत्र कोतवाली नगर में कांवड मार्ग पर फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान शिव चौक और आस-पास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। बता दें, पुलिस बल द्वारा मार्ग पर खडे वाहनों, संदिग्ध वस्तुओं, शिव मंदिर के आस-पास चेकिंग की गयी।
Kanwar Yatra 2025: संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सुचना दें
पुलिस बल ने कावड़ियों से बात करके उनकी यात्रा के बारे में पूछताछ भी की। इसके अलावा उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति या फिर कोई वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की।
यह भी पढ़ें :- Kanwar Yatra 2025: कांवड़ियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर में लगे रिफ्लेक्टर और सूचना चिन्ह