Shardiya Navratri 2025: हर साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस समय को मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा-अर्चना करने के लिए बहुत ही खास एवं शुभ माना जाता है। सभी भक्त विधिपूर्वक मां दुर्गा की उपासना और उनकी आराधना कर व्रत करते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि, शारदीय नवरात्र व्रत करने से भक्तों को सभी भय से मुक्ति मिल जाती है और माता रानी की कृपा सदैव उनपर बनी रहती है। चलिए अब जानते हैं कि 2025 में शारदीय नवरात्र कब से शुरू है और क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।
Sharadiya Navratri 2025 तारीख और समय
आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तारीख 22 सितंबर को है और समय रात 01 बजकर 23 मिनट पर आरंभ होगी
आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तारीख 23 सितंबर है और इसकी समाप्ती रात 02 बजकर 55 मिनट पर होगी

Shardiya Navratri 2025 घटस्थापना मुहूर्त
घटस्थापना करने का शुभ मुहूर्त 22 सितंबर 2025 की सुबह 06 बजकर 09 मिनट से सुबह के 08 बजकर 06 मिनट तक है। इस समय किसी भी वक्त आप घटस्थापना कर सकते हैं जिसके बाद आप माता दुर्गा की आराधना और विधी अनुसार उनकी पूजा करना शुरू सकते हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि, इस शुभ दिन के सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दिन के 12 बजकर 38 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है।

घटस्थापना की सामग्री लिस्ट
कलश, सुपारी, रोल, मौली, अक्षत, फूल, हल्दी, लौंग, फूल माला, कपूर, लाल सूत्र, इलायची, सिक्का, जटा वाला नारियल, गंगाजल, अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया, रुई की बाती, मिट्टी का बर्तन, आम या अशोक के पत्ते, घटस्थापना की सामग्री लिस्ट, लाल कपड़ा, किसी पवित्र स्थान की मिट्टी (मंदिर आदि)।

विवाह की बाधा दूर
यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है, तो इस नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करें। धार्मिक मान्यता में ऐसा कहा गया है कि, मां शैलपुत्री की आराधना करने से विवाह में आने वाली सभी बाधाएं और सभी विघ्न दूर हो जाती है।
Read More: Diwali 2025: कब है दिवाली? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा नियम



