How to Check Cylinder Gas: भारत में लगभग हर घर में सिलिंडर जरूर होता है जो खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बहुत बार ऐसा होता है कि खाना बनाते हुए सिलेंडर अचानक खत्म हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता। अक्सर लोग खुदको याद दिलाने के लिए अपने केलिन्डर या डायरी में नोट कर लेते हैं कि गैस कब खत्म होने वाली है।
लेकिन क्या हो यदि आप कभी ऐसा करना भूल जाएं, पर इसके बावजूद आपको सिलिंडर की गैस खत्म होने की सही तरीख याद रहे? चलिए आपको बताते हैं की आप ये कैसे पता कर सकते हैं-
आजमाएं ये तरीके- (How to Check Cylinder Gas)
पहला तरीका यह है कि आप एक साफ कपड़ा लें और उसे पूरी तरह से गीला कर लें। अब इस साफ गीले कपड़े को सिलेंडर के चारों ओर लपेट दें। करीब 5 मिनट तक उस कपड़े को सिलेंडर पर लपेटकर ही रखें, फिर कपड़े को हटाकर ध्यान दें। सिलेंडर का जितना हिस्सा सूखा होगा, वहां पर गैस कम होगी और जितना हिस्सा गीला होगा वहां गैस होगी।

समझिए इसके पीछे की साइंस (How to Check Cylinder Gas)
चलिए जानते हैं कि आखिर ये ट्रिक काम कैसे करती है। तो जैसा की सब जानते है, गैस सिलेंडर में एलपीजी (LPG) गैस होती है जो की ठंडी होती है। सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस नहीं होगी, वो हिस्सा कपड़े के पानी को आसानी से सोख लेगा। ठीक इसी प्रकार सिलेंडर के जितने हिस्से में गैस रहेगी, वो हिस्सा ठंडा रहेगा जिसकी वजह से कपड़ा जल्दी से अच्छी तरह सूख नहीं पाएगा।

वजन से लगाएं अंदाजा (How to Check Cylinder Gas)
ये ट्रिक आप में से बहुत लोग जानते होंगे कि आप सिलेंडर के वजन से भी यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उसमे कितनी गैस है। यदि सिलेंडर भारी है, तो इसका मतलब सिलेंडर में गैस मौजूद है पर यदि सिलेंडर हल्का है, तो इसका मतलब सिलेंडर में कम गैस है। आप इसे उठाकर या हिलाकर भी वजन के हिसाब से अंदाजा लगा सकते हैं।




