Lokhitkranti

बाहर निकला हुआ पेट कैसे करें कम ? देखें Belly Fat Exercise

Belly Fat Exercise

Belly Fat Exercise: दिन प्रतिदिन पेट निकले (Belly Fat) की समस्याएं बढ़ती जा रही है और धीरे-धीरे यह आम होती जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे कई सारी बीमारियां हमारे शरीर के अंदर पैदा होती है ?

यह बीमारियां हमारे शरीर में जगह न बनाएं, इस लिए आज आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे एक्सरसाइज बताएंगे, जो आप घर बैठे हर रोज आसानी से कर सकते हैं।

Belly Fat Exercise: पेट निकलने का कारण

पेट निकलने का सबसे बड़ा कारण है हमारा खान-पान। जी हां ज्यादातर हम फास्ट फूड का सेवन करते हैं, जिसके कारण हमारा पाचन तंत्र में दिक्कतें आने लगती हैं। दूसरा कारण है घंटों तक एक ही जगह बैठना।

Belly Fat Exercise
Belly Fat Exercise

हम घंटों ऑफिस डेस्क पर बैठे रहते हैं, जिसके कारण हमारा पेट बंधा रहता है, यह भी पेट निकलने का सबसे बड़ा कारण बनता है। अगर आप अपने बेली फैट को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आप इन 5 एक्सरसाइज की मदद से आसानी से कर सकते हैं।

1. प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक (Plank) एक्सरसाइज सबसे बेसिक और फायदेमंद है। यह पूरे कोर को टारगेट करते हुए मसल्स मजबूत बनाती है। इससे आपके पेट की चर्बी कम होगी और पोस्चर में सुधार आएगा।

अब आपको बता दूँ, इसे करना कैसे है। सबसे पहले हाथों और पैरों के बल लेट जाएं, कोहनियों को कंधों के नीचे रखें और शरीर को सीधा रखें, पेट और हिप्स को टाइट करें। शुरुवात में आप इसे 30 सेकंड करें, उसके बाद समय बढ़ाएं।

2. रशियन ट्विस्ट एक्सरसाइज

रशियन ट्विस्ट (Russian twist) एक्सरसाइज आपके पेट के साइड पार्ट को फोकस करेगी। इस एक्सरसाइज से मांसपेशियां टोंड होगी और आपके साइड फैट को कम करेगी। इसको करने के लिए सबसे पहले आपको जमीन पर बैठना है और उसके बाद घुटनों को मोड़ें, पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं। हाथों को सामने लाकर ट्विस्ट करते हुए दाएं-बाएं घुमाते रहे। यह एक्सरसाइज आपको 15-20 रिपीट्स के 3 सेट करने होंगे।

Belly Fat Exercise
Belly Fat Exercise

3. माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climber) एक्सरसाइज एक डायनैमिक एक्सरसाइज है, जो पेट की मसल्स के साथ-साथ कार्डियो भी प्रोवाइड करती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पेट और हिप फ्लेक्सर्स को मजबूत करेगी और कैलोरी बर्न भी करेगी। साथ ही इसे करने से स्टैमिना भी बढ़ेगा।

इसको करने के लिए आपको पुश-अप पोजिशन में आना होगा, जिसमे आपका हाथ कंधों के नीचे हों। उसके बाद एक घुटने को छाती की तरफ लाना है, फिर दूसरे घुटने को बारी-बारी से मूव करना है। यह एक्सरसाइज आपको 30 सेकंड तक तेजी से करना है।

4. हिप लिफ्ट एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज लोअर एब्स और ग्लूट्स को एक्टिवेट करती है, जिससे पेट अंदर खींचने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बेली फैट कम होगा। साथ ही, कमर दर्द से भी राहत मिलती है।

इसको करने के लिए सबसे पहले आपको पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ना है, उस दौरान पैर जमीन पर होना चाहिए। उसके बाद अपने हिप्स को ऊपर उठाएं, कोर और ग्लूट्स को टाइट करें। इसे 15-20 रिपीट्स के 3 सेट करने से जल्द ही फायदा दिखना शुरू हो जाएगा।

5. बर्ड डॉग एक्सरसाइज

बर्ड डॉग (Bird Dog) एक्सरसाइज कोर स्टेबिलिटी और बैलेंस बनाने में मदद करती है। इसे करने से कोर मसल्स स्ट्रॉन्ग होगी। साथ ही, स्पाइनल स्टेबिलिटी भी बढ़ाएगी। इसको करने के लिए आपको हाथों और घुटनों के बल टेबल टॉप पोजिशन में आना होगा। उसके बाद एक हाथ और विपरीत पैर को सीधा करें, फिर वापस लाएं। 10-12 रिपीट्स हर साइड करते रहे.

Read More:

Janmashtami Bhog Ideas: जनमाष्टमी में क्या भोग लगायें? 56 भोग नहीं इन 8 चीजों से भी खुश होंगे लड्डू गोपाल

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?