SAU Mahashivratri violence : छात्रों के बीच हुआ विवाद
दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय से बड़ी खबर सामने आई हैं । जहां महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रख रहे छात्रों के साथ मारपीट और जबरन मांस परोसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वामपंथी संगठनों से जुड़े कुछ छात्रों ने उपवास कर रहे विद्यार्थियों के साथ जबरदस्ती की और उनके धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन किया।
SAU Mahashivratri violence : क्या है पूरा मामला?
SAU में कई छात्रों ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखा था और उन्होंने पहले ही मेस प्रशासन से सात्विक भोजन की व्यवस्था की मांग की थी। प्रशासन ने छात्रों की मांग को मानते हुए एक मेस में सात्विक भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई। हालांकि, कुछ छात्रों ने कथित रूप से इस व्यवस्था का विरोध किया और व्रतधारी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित मेस में जबरन मांसाहार परोसने की कोशिश की। जब व्रतधारी छात्रों ने इसका शांतिपूर्ण विरोध किया, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई और उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।
ये मामला तब सामने आया जब साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के अंदर एक छात्रा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये वीडियो 26 फरवरी का है। “कैंटीन में छात्रों के दो समूहों के बीच भोजन से संबंधित मुद्दे पर बहस हुई और फिर लड़ाई शुरू हो गई। पीड़ित छात्र ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहना हैं कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है और प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।



