रिपोर्टर:- राहुल कुमार
दिल्ली सचिवालय में सोमवार को खजूरी चौक पर लगातार लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य खजूरी चौक के आसपास के क्षेत्रों—वजीराबाद, सिग्नेचर ब्रिज, भजनपुरा, शास्त्री पार्क और करावल नगर—से गुजरने वाले लाखों लोगों को राहत दिलाना था। इन इलाकों से प्रतिदिन गुजरने वाला यातायात अक्सर जाम के कारण घंटों तक फंसा रहता है, जिससे आम लोगों के समय और संसाधनों की भारी बर्बादी होती है।
Delhi Traffic News : कनीकी और इन्फ्रास्ट्रक्चर-आधारित सुझाव किये गए साझा
बैठक में NHAI, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, PWD और दिल्ली मेट्रो जैसे कई अहम विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने मिलकर समस्या के स्थायी समाधान के लिए आपसी समन्वय और साझा प्रयासों पर जोर दिया। अधिकारियों ने माना कि खजूरी चौक पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी विकट हो सकती है।
बैठक में जमीनी हालात की समीक्षा के बाद कई तकनीकी और इन्फ्रास्ट्रक्चर-आधारित सुझाव भी साझा किए गए। इनमें सिग्नल फ्री कॉरिडोर, अतिरिक्त सर्विस रोड, फुटओवर ब्रिज, बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और अतिक्रमण हटाने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर इन सुझावों को अमल में लाया जाएगा। उम्मीद है कि इन प्रयासों से खजूरी चौक और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा।
ये भी पढ़े- Ghaziabad Dead Body News : साईं बाबा मंदिर पार्क के जंगल में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी



