Bharat Taxi App: भारत में कैब सर्विस का बाजार अब तक निजी कंपनियों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है, लेकिन अब इस सेक्टर में सहकारिता मॉडल की दमदार एंट्री हो चुकी है। देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी ऐप’ (Bharat Taxi App) को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में लॉन्च किया है। यह सिर्फ एक नया ऐप नहीं, बल्कि ड्राइवर और यात्रियों – दोनों के लिए सिस्टम बदलने की कोशिश मानी जा रही है।
क्या है भारत टैक्सी और क्यों है यह अलग?
भारत टैक्सी एक को-ऑपरेटिव (सहकारी) मॉडल पर आधारित ऐप है। इसका मतलब यह हुआ कि यहां ड्राइवर सिर्फ सेवा देने वाला नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म का हिस्सेदार भी है। सबसे बड़ा दावा यही है कि इस ऐप (Bharat Taxi App) में ड्राइवर से कोई कमीशन नहीं लिया जाता, यानी राइड का पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाता है। यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही यह ऐप चर्चा में आ गया था।
Read More: Uber-Ola के मुकाबले भारत टैक्सी, सहकारिता मॉडल पर आधारित नई राइड सेवा
ऐप कहां उपलब्ध है और कैसे करें डाउनलोड?
भारत टैक्सी ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। शुरुआती तौर पर इसका ट्रायल दिल्ली और गुजरात के राजकोट में किया गया, जो सफल रहा। फिलहाल यह दिल्ली-एनसीआर में काम कर रहा है और आने वाले समय में मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में लॉन्च करने की योजना है।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस – आसान और तेज
भारत टैक्सी ऐप में रजिस्ट्रेशन बेहद सिंपल है।
- मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन
- ओटीपी से वेरिफिकेशन
- नाम भरते ही अकाउंट एक्टिव
इसके बाद यूजर ऐप की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। किसी लंबी केवाईसी या डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती।
हिंदी समेत कई भाषाओं का सपोर्ट
यह ऐप खासतौर पर भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। यूजर ऐप की सेटिंग्स में जाकर अपनी पसंद की भाषा चुन सकता है। भविष्य में और भारतीय भाषाएं जोड़ने की योजना भी है।
एक ऐप, कई सफर के ऑप्शन
भारत टैक्सी का इंटरफेस साफ और यूजर-फ्रेंडली है। ऐप खोलते ही “आप कहां जाना चाहेंगे?” का सवाल सामने आता है। राइड बुक करते समय यूजर्स को ये विकल्प मिलते हैं-
- भारत बाइक
- भारत ऑटो
- कैब इकोनॉमी
- कैब प्रायोरिटी
यानी शॉर्ट डिस्टेंस से लेकर आरामदायक सफर तक, सब कुछ एक ही ऐप में।
ओला-उबर से सस्ती, बिना सर्ज प्राइसिंग
शुरुआती इस्तेमाल में सामने आया है कि भारत टैक्सी (Bharat Taxi App) के किराए ओला और उबर से कम हैं। सबसे खास बात यह कि इसमें सर्ज प्राइसिंग नहीं है। बारिश, ट्रैफिक या पीक आवर्स में भी किराया नहीं बढ़ेगा। नोएडा जैसे इलाकों में कम वेटिंग टाइम के साथ गाड़ियां उपलब्ध पाई गईं।

फेवरेट एड्रेस और स्मार्ट बुकिंग
यूजर्स अपने घर, ऑफिस या अन्य पसंदीदा जगहों को फेवरेट प्लेस के तौर पर सेव कर सकते हैं। इससे बार-बार एड्रेस डालने की झंझट खत्म हो जाती है और एक क्लिक में राइड बुक हो जाती है।
मेट्रो टिकट बुकिंग: गेम-चेंजर फीचर
भारत टैक्सी को बाकी कैब ऐप्स (Bharat Taxi App) से अलग बनाता है इसका मेट्रो टिकट बुकिंग फीचर। सर्विस कैटेगरी में जाकर मेट्रो टिकट का ऑप्शन चुनकर स्टेशन सेलेक्ट किया जा सकता है और यूपीआई से पेमेंट किया जा सकता है। यानी फर्स्ट-माइल से लेकर लास्ट-माइल तक की प्लानिंग एक ही ऐप से।
सुरक्षा पर भी खास ध्यान
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐप में SOS बटन दिया गया है। एक क्लिक पर यह फीचर ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट को अलर्ट भेज देता है। इसके अलावा लाइव ट्रैकिंग और सिंपल इंटरफेस इसे सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
क्या बदल सकता है कैब इंडस्ट्री का समीकरण?
अगर भारत टैक्सी अपने दावों पर खरा उतरता है, तो यह सिर्फ एक ऐप (Bharat Taxi App) नहीं बल्कि ड्राइवर-फ्रेंडली और किफायती ट्रांसपोर्ट मॉडल बन सकता है। कमीशन-फ्री सिस्टम और सरकारी सहयोग इसे आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय बना सकता है।
Also read: मणिपुर में करीब एक साल बाद चुनी हुई सरकार की वापसी, वाई खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, शांति बहाली सबसे बड़ी चुनौती



