LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: US Jet Shot Down: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान, लापता पायलट की तलाश में ईरानी सीमा में घुसी US एयरफोर्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > US Jet Shot Down: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान, लापता पायलट की तलाश में ईरानी सीमा में घुसी US एयरफोर्स
अंतर्राष्ट्रीय

US Jet Shot Down: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान, लापता पायलट की तलाश में ईरानी सीमा में घुसी US एयरफोर्स

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-04-03 9:17 अपराह्न
By Lokhit Kranti 5 महीना ago
Share
US Jet Shot Down:
US Jet Shot Down: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान, लापता पायलट की तलाश में ईरानी सीमा में घुसी US एयरफोर्स
SHARE

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। शुक्रवार को अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसका एक लड़ाकू विमान ईरान की सीमा के भीतर गिर गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान F-15E बताया जा रहा है, जबकि ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के सबसे आधुनिक F-35 को ढेर किया है। विमान गिरने के बाद से ही उसके पायलट का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के भीतर घुसकर एक बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Contents
F-35 को किया ढेर, पायलट को बनाया बंधक?खुज़ेस्तान प्रांत में आमने-सामने की फायरिंगब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर गिराने का भी दावा‘दुश्मन पायलट’ पर इनाम और तनाव का चरमक्या अब शुरू होगा पूर्ण युद्ध?

इस घटना ने दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के जवान पायलट की तलाश में ईरानी क्षेत्र में दाखिल हो चुके हैं। दूसरी ओर, ईरान की सरकारी मीडिया ने आग में घी डालने का काम किया है। ईरानी चैनलों पर एंकरों ने जनता से अपील की है कि वे “दुश्मन पायलट” को पकड़ने में मदद करें। ईरानी मीडिया ने घोषणा की है कि जो कोई भी अमेरिकी पायलट को पकड़कर पुलिस के हवाले करेगा, उसे भारी इनाम दिया जाएगा। (US-Iran War)

F-35 को किया ढेर, पायलट को बनाया बंधक?

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने दावा किया है कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका के “अजेय” माने जाने वाले F-35 विमान को सेंट्रल ईरान में गिराने में सफल रहा है। तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, पायलट के बचने की संभावना कम है, लेकिन कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है और उसे बंधक बना लिया गया है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक पायलट के पकड़े जाने की खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सर्च ऑपरेशन की तीव्रता बता रही है कि स्थिति बेहद गंभीर है। (US-Iran War)

West Bengal election violence: मालदा हिंसा का चौंकाने वाला खुलासा! भागते हुए AIMIM नेता गिरफ्तार, जांच तेज

खुज़ेस्तान प्रांत में आमने-सामने की फायरिंग

दक्षिणी ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत से भीषण संघर्ष की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वहां IRGC और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के बीच सीधा मुकाबला हो गया है। दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने उस ईरानी सैन्य काफिले पर भी हमला किया है जो उस संभावित इलाके की ओर बढ़ रहा था, जहां अमेरिकी पायलट के छिपे होने की आशंका है। (US-Iran War)

US-Iran War
US-Iran War

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर गिराने का भी दावा

तनाव केवल विमान तक सीमित नहीं है, ईरान ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने इराकी हवाई क्षेत्र में अमेरिका के UH-60 ब्लैक हॉक (Black Hawk) हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, उनके एयर डिफेंस ने इस हेलीकॉप्टर को तब निशाना बनाया जब वह रेस्क्यू मिशन में शामिल था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अभी तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन इराक के स्थानीय मीडिया में भी इस तरह की हलचल देखी जा रही है। (US-Iran War)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

‘दुश्मन पायलट’ पर इनाम और तनाव का चरम

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थानीय चैनलों ने बाकायदा मुनादी करवाई है कि पायलट ने खुद को ‘इजेक्ट’ कर लिया है और वह उसी क्षेत्र में कहीं मौजूद है। ईरान ने अपने नागरिकों से उसे पकड़ने की अपील की है। अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के लिए यह स्थिति सबसे बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि अगर पायलट ईरान के हाथ लग जाता है, तो यह अमेरिका के लिए एक बड़ी रणनीतिक और कूटनीतिक हार होगी। (US-Iran War)

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

क्या अब शुरू होगा पूर्ण युद्ध?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी सेना का ईरानी सीमा के भीतर घुसना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध की घोषणा जैसा है। अगर अमेरिका अपने पायलट को  सुरक्षित निकालने में नाकाम रहता है या संघर्ष और बढ़ता है, तो यह पूरे पश्चिम एशिया को अपनी चपेट में ले सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अमेरिकी सर्च टीम अपने पायलट तक पहले पहुंचती है या ईरानी सेना। (US-Iran War)

You Might Also Like

टो बैठक के बीच ट्रंप का सख्त रुख, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा अमेरिकी हमला?

डील खत्म, फिर शुरू हुआ टकराव! ईरान-अमेरिका तनाव ने पकड़ी खतरनाक रफ्तार

NATO Summit 2026: NATO समिट से पहले रूस का कहर, कीव पर मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 लोगों की मौत

Iran Trump Row: खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की टिप्पणी से बढ़ा विवाद, ईरान ने दिया करारा जवाब

PoJK Protests: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, हजारों लोग सड़कों पर

TAGGED:Donald TrumpF-15 Shot DownF-35 Iran ClaimIRGCMiddle East Crisis 2026search operation IranUS Pilot MissingUS-Iran War
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दिल्ली लक्ष्मी योजना- महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली लक्ष्मी योजना: सितंबर से शुरू होगा पैसा मिलना, पूरा शेड्यूल आया सामने

Meena Chauhan By Meena Chauhan 2 दिन ago
मांझे से मौत: यूपी गेट के पास दर्दनाक हादसा
पुलिस मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया गया
राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, बोले- ‘जेल से डरने वाले नहीं’
आजम खान को गृहमंत्री बनाने के ऐलान पर भड़के राजभर, अखिलेश पर बोला तीखा हमला
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?