US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। शुक्रवार को अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसका एक लड़ाकू विमान ईरान की सीमा के भीतर गिर गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान F-15E बताया जा रहा है, जबकि ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के सबसे आधुनिक F-35 को ढेर किया है। विमान गिरने के बाद से ही उसके पायलट का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के भीतर घुसकर एक बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
इस घटना ने दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के जवान पायलट की तलाश में ईरानी क्षेत्र में दाखिल हो चुके हैं। दूसरी ओर, ईरान की सरकारी मीडिया ने आग में घी डालने का काम किया है। ईरानी चैनलों पर एंकरों ने जनता से अपील की है कि वे “दुश्मन पायलट” को पकड़ने में मदद करें। ईरानी मीडिया ने घोषणा की है कि जो कोई भी अमेरिकी पायलट को पकड़कर पुलिस के हवाले करेगा, उसे भारी इनाम दिया जाएगा। (US-Iran War)
F-35 को किया ढेर, पायलट को बनाया बंधक?
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने दावा किया है कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिका के “अजेय” माने जाने वाले F-35 विमान को सेंट्रल ईरान में गिराने में सफल रहा है। तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, पायलट के बचने की संभावना कम है, लेकिन कुछ स्थानीय रिपोर्ट्स यह भी कह रही हैं कि पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है और उसे बंधक बना लिया गया है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक पायलट के पकड़े जाने की खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सर्च ऑपरेशन की तीव्रता बता रही है कि स्थिति बेहद गंभीर है। (US-Iran War)
खुज़ेस्तान प्रांत में आमने-सामने की फायरिंग
दक्षिणी ईरान के खुज़ेस्तान प्रांत से भीषण संघर्ष की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वहां IRGC और अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के बीच सीधा मुकाबला हो गया है। दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी हेलीकॉप्टरों ने उस ईरानी सैन्य काफिले पर भी हमला किया है जो उस संभावित इलाके की ओर बढ़ रहा था, जहां अमेरिकी पायलट के छिपे होने की आशंका है। (US-Iran War)

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर गिराने का भी दावा
तनाव केवल विमान तक सीमित नहीं है, ईरान ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने इराकी हवाई क्षेत्र में अमेरिका के UH-60 ब्लैक हॉक (Black Hawk) हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। ईरानी मीडिया के अनुसार, उनके एयर डिफेंस ने इस हेलीकॉप्टर को तब निशाना बनाया जब वह रेस्क्यू मिशन में शामिल था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने अभी तक इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, लेकिन इराक के स्थानीय मीडिया में भी इस तरह की हलचल देखी जा रही है। (US-Iran War)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘दुश्मन पायलट’ पर इनाम और तनाव का चरम
ईरान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में स्थानीय चैनलों ने बाकायदा मुनादी करवाई है कि पायलट ने खुद को ‘इजेक्ट’ कर लिया है और वह उसी क्षेत्र में कहीं मौजूद है। ईरान ने अपने नागरिकों से उसे पकड़ने की अपील की है। अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के लिए यह स्थिति सबसे बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि अगर पायलट ईरान के हाथ लग जाता है, तो यह अमेरिका के लिए एक बड़ी रणनीतिक और कूटनीतिक हार होगी। (US-Iran War)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
क्या अब शुरू होगा पूर्ण युद्ध?
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी सेना का ईरानी सीमा के भीतर घुसना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत युद्ध की घोषणा जैसा है। अगर अमेरिका अपने पायलट को सुरक्षित निकालने में नाकाम रहता है या संघर्ष और बढ़ता है, तो यह पूरे पश्चिम एशिया को अपनी चपेट में ले सकता है। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अमेरिकी सर्च टीम अपने पायलट तक पहले पहुंचती है या ईरानी सेना। (US-Iran War)



