By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Iran Protests: ‘मदद रास्ते में है… ईरानी प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने दिया संदेश, उधर कतर एयरबेस पर सैन्य मूवमेंट तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > Iran Protests: ‘मदद रास्ते में है… ईरानी प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने दिया संदेश, उधर कतर एयरबेस पर सैन्य मूवमेंट तेज
अंतर्राष्ट्रीय

Iran Protests: ‘मदद रास्ते में है… ईरानी प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने दिया संदेश, उधर कतर एयरबेस पर सैन्य मूवमेंट तेज

Rupam
Last updated: 2026-01-13 10:55 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-13
Share
Iran Protests
Iran Protests: 'मदद रास्ते में है... ईरानी प्रदर्शनकारियों को ट्रंप ने दिया संदेश, उधर कतर एयरबेस पर सैन्य मूवमेंट तेज
SHARE

Trump Message to Iran: ईरान में सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा और सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने ईरानी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना आंदोलन जारी रखें, क्योंकि ‘मदद रास्ते में है’। हालांकि, इस मदद की प्रकृति को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब ईरान में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा चरम पर है और बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ट्रंप के इस संदेश ने अमेरिका-ईरान संबंधों में पहले से मौजूद तनाव को और गहरा कर दिया है।

Contents
हजारों मौतों के बीच ट्रंप की चेतावनीTrump Message to Iran: ट्रुथ सोशल पर क्या बोले ट्रंप?Trump Message to Iran:  अमेरिका ने अपनाया सख्त रुखTrump Message to Iran– हवाई हमले भी विकल्पों में शामिलतनाव बढ़ा, दुनिया की नजरें ईरान पर

हजारों मौतों के बीच ट्रंप की चेतावनी

Trump Message to Iran: अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) के मुताबिक, 28 दिसंबर से शुरू हुए सरकार-विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 1,847 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। कुछ स्वतंत्र रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 2,000 से अधिक बताया जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में ट्रंप का बयान सामने आया है, जिसे ईरान पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के तौर पर देखा जा रहा है।

International News: रूस ने मार गिराया यूक्रेन का F-16 फाइटर जेट…. पुतिन के कमांडर का अमेरिका पर बड़ा दावा

Trump Message to Iran: ट्रुथ सोशल पर क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरानी देशभक्तों, प्रदर्शन जारी रखो और अपने संस्थानों पर कब्जा करो। हत्यारों और अत्याचार करने वालों के नाम संभाल कर रखो, उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की बेवजह हत्या बंद नहीं होती, तब तक मैं ईरानी अधिकारियों के कोई मीटिंग नहीं करूंगा। मदद रास्ते में है।’ पोस्ट के अंत में ट्रंप ने नारा भी दिया, MIGA (Make Iran Great Again)।

Trump Message to Iran
Trump Message to Iran

Trump Message to Iran:  अमेरिका ने अपनाया सख्त रुख

ट्रंप के इस बयान से ठीक एक दिन पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ संपर्क बना हुआ है और बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। लेकिन ट्रंप ने अब साफ कर दिया है कि जब तक ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद नहीं होती, तब तक किसी भी तरह की बातचीत संभव नहीं है। इस रुख को अमेरिका की कूटनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Russia-US Power Game: इराक से वेनेजुएला तक… रूस समर्थक नेताओं का हुआ सियासी अंत, अमेरिका ने गिराई 7 सरकारें

Trump Message to Iran– हवाई हमले भी विकल्पों में शामिल

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ हवाई हमले भी अमेरिका के विकल्पों में शामिल हैं, हालांकि फिलहाल कूटनीतिक रास्ते को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे पहले ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि जो देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसके उत्पादों पर अमेरिका में 25% टैरिफ लगाया जाएगा। इस बयान पर ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी।

Iran Protests: खामेनेई की तस्वीरों से सिगरेट जला रहीं महिलाएं, ईरान में विरोध का नया चेहरा

तनाव बढ़ा, दुनिया की नजरें ईरान पर

ट्रंप के ताजा बयान के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं। एक ओर ईरान के भीतर प्रदर्शन तेज हैं, तो दूसरी ओर अमेरिका की सख्त चेतावनियां दोनों देशों के रिश्तों को टकराव की ओर धकेलती नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि ट्रंप की कही गई ‘मदद’ किस रूप में सामने आती है और क्या इससे ईरान की सियासत में कोई बड़ा मोड़ आता है।

You Might Also Like

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ के दावों पर सेना का जवाब, कहा- रिपोर्ट पूरी तरह निराधार

Bangladesh Politics 2026: बांग्लादेश लौटना क्यों चाहती हैं शेख हसीना? ढाका की राजनीति में मचा भूचाल

Saudi Arabia Helicopter Crash: फ्रांस में प्लेन और सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Pakistan Terror Attack: कराची में पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 4 सुरक्षाकर्मी शहीद, 6 आतंकवादी ढेर

Pakistan News: पाकिस्तान में लश्कर के टॉप कमांडर की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

TAGGED:Donald TrumpIran Government ProtestIran protest deathsIran ProtestsIran protests newsTrump message to IranTrump StatementUS Iran conflictUS Iran Tension
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Haryana Bank Fraud Case: CBI takes major action against senior IAS officer Pankaj Agarwal amidst allegations of irregularities in multi-crore transactions.
हरियाणा

Haryana Bank Fraud Case: करोड़ों के लेनदेन में गड़बड़ी के आरोपों के बीच वरिष्ठ IAS पंकज अग्रवाल पर CBI की बड़ी कार्रवाई

Kannu Kannu 2026-06-23
India vs Ireland T20 Series: 3 साल और 73 मैचों बाद टूटा टीम इंडिया का अजेय किला, आयरलैंड ने रचा इतिहास
Rajkumar Hirani: ‘3 इडियट्स 2’ पर बड़ा खुलासा, 20 साल बाद लौटेंगे रैंचो, राजू और फरहान
Parimal Nathwani: परिमल नाथवानी कौन हैं, जिनके सामने झारखंड राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को झटका लगा?
PM Modi News: ‘सुन रहा है ना बिनोद…’ जब PM मोदी ने दोहराया बिनोद का फेमस डायलॉग, सुनकर भावुक हुए आशोक पाठक
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?