By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Kazakhstan Tour: एक ऐसा देश जहाँ से लौट आप सबको सुनाओगे इसके किस्से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > अंतर्राष्ट्रीय > Kazakhstan Tour: एक ऐसा देश जहाँ से लौट आप सबको सुनाओगे इसके किस्से
अंतर्राष्ट्रीय

Kazakhstan Tour: एक ऐसा देश जहाँ से लौट आप सबको सुनाओगे इसके किस्से

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-09-22 1:31 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2025-09-22
Share
Kazakhstan Tour
SHARE

Kazakhstan Tour: भारत से महज 4 घंटे की फ़्लाइट से दूरी पर बसा है एक देश कजाकिस्तान, जो अपने नाम की तरह ही रोचक और सुंदर है। यह एक ऐसा देश है, जो घूमने के लिहाज से बहुत सस्‍ता और मनोहारी है। नाइटलाइफ के शौकीन लोगों के लिए कजाकिस्तान किसी जन्नत से कम नहीं है। वैसे कहने को तो यहाँ 75 प्रतिशत से ज़्यादा मुस्लिम आबादी हैं, लेकिन यहाँ पर कल्चर रशियन और यूरोपियन शैली का है। सोलो ट्रिप हो या ग्रुप टूर, यह जगह हर किसी के लिए बेस्ट है। यह टूर आपकी लाइफ का बहुत ही यादगार ट्रिप भी बन सकता है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि वापस आकर इसके किस्से आप हर किसी को सुनाएँ बिना नहीं रह पाएंगे। अगर आपका भी सस्ते में इंटरनेशनल ट्रिप करने का मन बन रहा है तो हम आपको बता दें कि कजाकिस्तान आपकी परफेक्ट चॉइस हो सकता है। लेकिन प्लानिंग करने से पहले उन खूबसूरत जगहों के बारे में आवश्य जान लें, जिन्हें आपको यहाँ आने पर अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए।

Untitled design 2Kazakhstan Tour: कजाकिस्तान के ट्रांस-इली अलाटाऊ पर्वत की तलहटी में बसा है एक खूबसूरत शहर अल्माटी, जहाँ आपको ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे जो आपने हॉलीवुड मूवीज में भी शायद नहीं देखे होंगे। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य, घाटियां-पहाड़, झीलें, इतिहास और संस्कृति आपका मन मोह लेंगा। अल्माटी में क्रिस्टल क्लियर वाटर, नेचुरल व्यू, मॉडर्न आर्किटेक्चर, बर्फ से ढकी वादियां, लोकल मार्केट्स और भी बहुत कुछ हैं, जिन्हें देख आपका घर वापस जाने का मन ही नहीं करेगा।

१. कोक टोबेः
यह अल्माटी शहर का सबसे ऊँचा स्थान है जो शहर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर 1100 मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है। शहर के चारों ओर से मनोरम दृश्य के कारण कोक टोबे की यात्रा करना सार्थक है। कोक टोबे पहाड़ी तक पहुँचने के लिए, आपको केबल कार की सवारी करनी होगी जो होटल नोवोटेल के पास से शुरू होती है और अल्माटी के कुछ सबसे पुराने हिस्सों और शानदार फल-बागों व सेब से भरें पेड़ों से होकर गुज़रती है। कोक टोबे पहाड़ी पर पहुँचने पर, आपको प्रसिद्ध 372 मीटर ऊँचा टीवी टॉवर दिखाई देगा जो दूर से दिखाई देता है और पहाड़ों और शहर के साथ-साथ शीर्ष पर कुछ आकर्षणों का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है।

Untitled design 4
२. श्यम्बुलक पर्वतः
यह अपने स्की रिसॉर्ट के लिए प्रसिद्ध हैं जो 1950 के दशक में एक स्की गंतव्य के रूप में शुरू हुआ था। श्यम्बुलक स्की रिसॉर्ट में विभिन्न ऊंचाइयों पर स्कीइंग के अवसर हैं, जो इसे सभी स्तरों के स्कीयरों के लिए उपयुक्त बनाता है। श्यम्बुलक स्की रिसॉर्ट समुद्र से 2,200 से 3,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने लुभावने दृश्यों और विविध वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ आप स्कीइंग के अलावा हाइकिंग, ट्रेकिंग और माउंटेन बाइकिंग का आनंद उठा सकते हैं।

Untitled design 5
३. गोर्की पार्कः
इसे अल्माटी सेंट्रल पार्क के नाम से भी पहचाना जाता है। यह कजाकिस्तान का एक प्रमुख सार्वजनिक उद्यान है जो 1856 में “काज़्येन्नीय सैड” के नाम से एक नर्सरी के रूप में स्थापित किया गया था। इस पार्क का नाम रूसी लेखक मैक्सिम गोर्की के नाम पर रखा गया था।यह पार्क 100 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और पार्क में एक्वा पार्क, डायरो पार्क, बच्चों के लिए मनोरंजन क्षेत्र और नौकायन की सुविधा भी है।

Untitled design 6
४. पैनफिलोव पार्कः
पैनफिलोव पार्क अल्माटी, कजाकिस्तान में स्थित एक ऐतिहासिक और सुंदर स्थल है। यह पार्क शहर के केंद्र में स्थित है और स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस पार्क का नाम पैनफिलोव नायकों के नाम पर रखा गया है, जो अल्माटी के 28 सैनिक थे जिन्होंने मॉस्को के बाहर नाजी से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

Untitled design 7
५. एस्केन्शन कैथेड्रलः
पैनफिलोव पार्क के अंदर ही स्थित यह रंगीन लकड़ी का गिरजाघर शहर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक है। इसे 1907 में पूरा किया गया था और यह दुनिया की सबसे बड़ी लकड़ी की इमारतों में से एक है।

६. मेडु आइस रिंक और चिम्बुलक स्की रिसॉर्टः
यदि आप लंबी पैदल यात्रा और स्कीइंग करना पसंद करते हैं या दोपहर के भोजन के साथ आराम से दिन बिताना चाहते हैं तो यह एक शानदार जगह है।

७. ओज़ेरो बोल्शो अल्माटिन्स्कोए
बिग अल्माटी झीलः
ज़ैलिस्की अल्तेउ पर्वत श्रृंखला के बीच जंगलों से घिरी हुई है। यह पिकनिक और लंबी पैदल यात्रा के लिए एक बेहतरीन जगह है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.46.20 AM
८. ग्रीन मार्केटः
यह अलमाटी कज़ाकिस्तान में एक प्रसिद्ध बाजार है, जो स्मृति चिन्ह, सूखे मेवे, मसाले और ताज़ी सब्जियों की खरीदारी के लिए एक उत्कृष्ट जगह है। यह अल्माटी के सबसे पुराने हिस्सों में से एक है और इसका ऐतिहासिक महत्व है। बाजार में आपको स्थानीय उत्पादों के अलावा पास ही कज़ाख चॉकलेट भी मिल सकती है, जो राखत चॉकलेट कारखाने द्वारा निर्मित की जाती है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.36.28 AM
९. शानदार और सस्ती नाइटलाइफः
कजाकिस्तान के प्रमुख शहर अल्माटी अपनी जीवंत नाइटलाइफ के लिए भारतीय पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। यहां क्लब, कैफे रात के समय सक्रिय होते हैं जहां बिना किसी रोकटोक के आप एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आपको नाइटलाइफ़ पसंद है, तो अल्माटी के नाइटक्लब आपको ज़रूर चौंका देंगे। कॉकटेल से लेकर डांस और संगीत तक, इन क्लबों की ऊर्जा आपके जोश को बढ़ा देगी। क्लब हॉपिंग के लिए एक शानदार लिमो बुक करके अल्माटी के नाइटक्लबों की भव्यता का चरम अनुभव करें। आयरिश पब से लेकर लाउंज और कैफ़ेटेरिया तक, अल्माटी में सब कुछ है।

Untitled design 8
वीजा-फ्री एंट्रीः
भारतीय पर्यटक बिना किसी जटिलता के कजाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं क्योंकि भारतीय नागरिकों के लिए यहां 14 दिनों तक वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा है। हालांकि, 14 दिनों से अधिक समय तक रहने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है।

सस्ती करेंसीः​
कजाकिस्तान की करेंसी भारतीय रुपए की तुलना में काफी कमजोर है ऐसे में भारतीय पर्यटक यहां दिल खोलकर एन्जॉय कर सकते हैं। 100 भारतीय रुपया मौजूदा समय में लगभग 614.73 कजाकिस्तानी तेंगे के बराबर है।

स्थानीय भाषाः
यहाँ आने वाले भारतीयों को सबसे अधिक परेशानी होगी भाषा की। यहाँ के लोग ना हिंदी जानते हैं ना अंग्रेजी, yes, No, thanks, जैसे शब्द भी लोग नहीं जानते। आपको यहाँ गूगल ट्रांसलेटर का प्रयोग करना आवश्यक होगा, यही कारण भी है इतनी सुंदर जगह होने के बावजूद भी यहाँ पर्यटन को ख़ास बढ़ावा केवल भाषा की वजह से नहीं मिल पा रहा है, गूगल ट्रांसलेटर का प्रयोग बढ़ने के बाद ही यहाँ अच्छा पर्यटन शुरू हुआ है।

You Might Also Like

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के पीएम! अब भारत कैसे सुधारेगा BNP सरकार के साथ संबंध? जानिए

India Rafale Deal: रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम, 114 नए राफेल जेट्स को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ में फ्रांस से मेगा डील

Canada Crime News: कनाडा में खून की सुबह… 18 साल की छात्रा ने घर और स्कूल को बनाया मौत का मैदान

Pakistan News: जेल में इमरान खान की तबीयत पर संकट! आंख की रोशनी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Russia WhatsApp Ban: रूस में WhatsApp पर पूरा बैन? डिजिटल कंट्रोल की जंग में आम यूजर्स फंसे

TAGGED:Kazakhstan Tour
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Hot Water Bath Risks
लाइफस्टाइल

Hot Water Bath Risks: गर्म पानी से नहाने के नुकसान, सेहत पर पड़ सकते हैं ये 6 गंभीर असर

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-02-15
Silkyara Tunnel: सिलक्यारा टनल से जनवरी 2027 तक ट्रैफिक संचालन की तैयारी, काम अंतिम चरण में
CM Yogi News : सीतापुर से CM योगी का सख्त ऐलान! ‘देश के दुश्मन निगाह लगाए बैठे हैं, बंटे तो अंजाम भयावह हो सकता है’
Haryana Social Security Schemes: हरियाणा में पेंशन और सब्सिडी को लेकर बड़ा सुधार, अब हर महीने एक तय तारीख पर मिलेगा लाभ, 56 लाख खातों में पहुंचे 1431 करोड़
Expressway Toll: आधे बने एक्सप्रेसवे पर पूरा टोल नहीं, जानें क्या है नया नियम, कैसे मिलेगी यात्रियों को राहत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?