By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Iran Nuclear Deal: ईरान परमाणु डील में पाकिस्तान की एंट्री! अमेरिका क्यों बना रहा गारंटर?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > अंतर्राष्ट्रीय > Iran Nuclear Deal: ईरान परमाणु डील में पाकिस्तान की एंट्री! अमेरिका क्यों बना रहा गारंटर?
अंतर्राष्ट्रीय

Iran Nuclear Deal: ईरान परमाणु डील में पाकिस्तान की एंट्री! अमेरिका क्यों बना रहा गारंटर?

Rupam
Last updated: 2026-05-29 8:48 अपराह्न
Rupam Published 2026-05-29
Share
America Iran Relations
Iran Nuclear Deal: ईरान परमाणु डील में पाकिस्तान की एंट्री! अमेरिका क्यों बना रहा गारंटर?
SHARE

America Iran Relations: मध्य पूर्व की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित परमाणु समझौते को लेकर अब पाकिस्तान का नाम सबसे अहम किरदार के तौर पर सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और कतर समेत कई देशों के बीच इस बात पर सहमति बन गई है कि अगर नई परमाणु डील होती है, तो उसमें पाकिस्तान को “गारंटर’ यानी गवाही देने वाले देश के रूप में शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस समझौते के फाइनल ड्राफ्ट पर अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान तीनों के हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Contents
पाकिस्तान को गारंटर बनाने के पीछे क्या है अमेरिका की रणनीति?ईरान पर दबाव बनाने का आसान रास्तामुस्लिम देशों को भरोसे में लेने की कोशिशचीन और रूस को दूर रखने की चालदक्षिण एशिया में अमेरिका की नई चालपाकिस्तान और ईरान का पुराना परमाणु कनेक्शन

ईरान लंबे समय से यह मांग कर रहा था कि किसी भी नई परमाणु डील में एक भरोसेमंद गारंटर जरूर होना चाहिए, क्योंकि तेहरान को अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा नहीं है। इससे पहले भी कई बार परमाणु समझौतों को लेकर बातचीत हुई, लेकिन बाद में हालात बदल गए और समझौते कमजोर पड़ गए। ऐसे में अब पाकिस्तान को गारंटर बनाने की चर्चा ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। (America Iran Relations)

पाकिस्तान को गारंटर बनाने के पीछे क्या है अमेरिका की रणनीति?

अमेरिका की इस रणनीति के पीछे सिर्फ परमाणु समझौता ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट और दक्षिण एशिया की बड़ी भू-राजनीतिक चाल भी छिपी हुई मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान को बीच में लाकर अमेरिका कई मोर्चों पर एक साथ अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। (America Iran Relations)

ईरान पर दबाव बनाने का आसान रास्ता

पाकिस्तान और ईरान के बीच करीब 909 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। दोनों देशों के बीच वर्षों से रणनीतिक और सुरक्षा संबंध बने हुए हैं। अमेरिका का मानना है कि अगर भविष्य में ईरान गुप्त तरीके से अपने परमाणु कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान के जरिए इसकी जानकारी जल्दी मिल सकती है।

पाकिस्तान खुद एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है। ऐसे में अमेरिका को लगता है कि इस्लामाबाद ईरान पर दबाव बनाने की स्थिति में रहेगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि जब फरवरी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या हुई थी, तब पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिन्हें सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने सख्ती से नियंत्रित किया था। (America Iran Relations)

read also: US-Iran Deal: कतर में चल रही है महाडील की तैयारी, 60 दिनों के सीजफायर में रिलीज होगा ईरान का पैसा

मुस्लिम देशों को भरोसे में लेने की कोशिश

अमेरिका यह भी समझता है कि अगर किसी पश्चिमी देश को गारंटर बनाया गया तो मिडिल ईस्ट के कई मुस्लिम देशों में अविश्वास पैदा हो सकता है। पाकिस्तान को आगे कर अमेरिका सऊदी अरब, तुर्की और कतर जैसे देशों को भरोसे में लेना चाहता है। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच पहले से मजबूत डिफेंस साझेदारी है। वहीं तुर्की और पाकिस्तान के रिश्ते भी काफी करीबी माने जाते हैं। कतर भी पाकिस्तान को एक भरोसेमंद इस्लामिक सहयोगी के रूप में देखता है। ऐसे में अमेरिका पाकिस्तान के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि इस समझौते से मुस्लिम देशों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। (America Iran Relations)

चीन और रूस को दूर रखने की चाल

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चीन या रूस को इस परमाणु समझौते का गारंटर बनाया जाता, तो भविष्य में अमेरिका की सैन्य रणनीतियां सीमित हो सकती थीं। चीन और रूस दोनों ही ईरान के करीबी साझेदार हैं और वे किसी संभावित अमेरिकी हमले का खुलकर विरोध कर सकते हैं। लेकिन पाकिस्तान के मामले में अमेरिका के सामने ऐसी कोई बड़ी रणनीतिक बाध्यता नहीं होगी। पाकिस्तान अमेरिका के साथ भी रिश्ते बनाए रखना चाहता है और चीन के साथ भी। ऐसे में वॉशिंगटन के लिए इस्लामाबाद एक “संतुलित विकल्प’ बनकर उभर रहा है। (America Iran Relations)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

दक्षिण एशिया में अमेरिका की नई चाल

अमेरिका की नजर सिर्फ ईरान पर नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के बदलते हालात पर भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार अफगानिस्तान के बरगाम बेस को दोबारा हासिल करने की इच्छा जता चुके हैं। चीन की बढ़ती ताकत को देखते हुए अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की मदद अमेरिका के लिए बेहद अहम हो सकती है। यही वजह है कि वॉशिंगटन इस्लामाबाद को नाराज करने के बजाय उसे रणनीतिक सहयोगी के रूप में मजबूत करना चाहता है। (America Iran Relations)

पाकिस्तान और ईरान का पुराना परमाणु कनेक्शन

ईरान के परमाणु कार्यक्रम में पाकिस्तान का नाम पहले भी कई बार जुड़ चुका है। पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान पर अतीत में यह आरोप लग चुका है कि उन्होंने तेहरान को परमाणु तकनीक से जुड़ी अहम जानकारियां दी थीं। यही कारण है कि अमेरिका मानता है कि पाकिस्तान ईरान की परमाणु गतिविधियों को सबसे बेहतर तरीके से समझता है। खुद डोनाल्ड ट्रंप भी कह चुके हैं कि “तेहरान को सबसे ज्यादा अगर कोई जानता है तो वह पाकिस्तान है।’ (America Iran Relations)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Oman Coast News: खाड़ी में बढ़ा खतरा! भारतीय शिप MT जलवीर बना हमले का निशाना

Gulf Region Tensions: होर्मुज से बहरीन तक मिसाइलों की गूंज, ईरान-अमेरिका टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

Philippines Disaster News: 7.8 तीव्रता के भूकंप से कांपा फिलीपींस, 50 साल की सबसे बड़ी आपदा

Middle East War: ट्रंप के मना करने के बावजूद इजरायल का एक्शन, ईरान में ताबड़तोड़ हमले

Hormuz Strait: हमारा तेल रुका तो दुनिया की अर्थव्यवस्था डूबेगी! ईरान की धमकी से बढ़ा युद्ध का खतरा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Kaithal Police Parade of Criminals – कैथल में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को सार्वजनिक रूप से ले जाते हुए, सड़क पर उमड़ी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था का दृश्य।
हरियाणा

Kaithal Police Parade of Criminals: कैथल के बदमाशों को पुलिस ने अर्धनग्न कर निकाला जुलूस, गंजा कर सड़क पर घुमाया जनता ने बजाई तालियां

Gajendra Singh Tanwar Gajendra Singh Tanwar 2026-06-09
IPL 2026: ‘विराट भैया ने कंधे पर हाथ रखा और सपना सच हो गया’, वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक
Baraut Double Murder: बड़ौत में दिनदहाड़े डबल मर्डर से सनसनी, हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी पर टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या का आरोप
Madhya Pradesh News: इंदौर में EV शोरूम में लगी भयानक आग, पड़ोसियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Agniveer Recruitment Success: चमन लाल पीजी कॉलेज के 10 छात्रों ने बढ़ाया मान, 9 बने अग्निवीर, एक का टेरिटोरियल आर्मी में चयन
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?