LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Surajkund Mela Jhula Accident: सूरजकुंड मेले में मौत का झूला, हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > हरियाणा > Surajkund Mela Jhula Accident: सूरजकुंड मेले में मौत का झूला, हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली रिपोर्ट
हरियाणा

Surajkund Mela Jhula Accident: सूरजकुंड मेले में मौत का झूला, हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली रिपोर्ट

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-02-08 12:03 अपराह्न
By Lokhit Kranti 6 महीना ago
Share
Surajkund Mela Jhula Accident
Surajkund Mela Jhula Accident: सूरजकुंड मेले में मौत का झूला, हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, फरीदाबाद से दिल दहला देने वाली रिपोर्ट
SHARE

Surajkund Mela Jhula Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव के दौरान शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे ‘सुनामी झूले’ के अचानक टूट जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे (Surajkund Mela Jhula Accident) में बचाव कार्य में जुटे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे मेला परिसर में हड़कंप मच गया।

Contents
कैसे हुआ हादसा?घायलों का इलाज जारीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रियागैर इरादतन हत्या का मामला दर्जSIT करेगी हादसे की गहराई से जांचटेंडर सिस्टम पर उठे सवालमेला जारी, लेकिन झूला क्षेत्र बंद

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:15 बजे सुनामी झूले पर 26 लोग सवार थे। झूला पूरी रफ्तार में घूम रहा था, तभी उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक टूट गया। झूला गिरते (Surajkund Mela Jhula Accident) ही लोग इधर-उधर जा गिरे और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसी दौरान लोगों को बचाने की कोशिश में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Read More: कला, स्वाद और संस्कृति का रंगीन संगम, फरवरी की धूप में परफेक्ट आउटिंग, एक छत के नीचे भारत और दुनिया की झलक

घायलों का इलाज जारी

जिला प्रशासन के मुताबिक, हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं।

  • 9 गंभीर घायलों को सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • 4 लोगों का इलाज डीके अस्पताल में चल रहा है

प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि, ‘फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। दिवंगत व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।’ सीएम ने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Surajkund Mela Jhula Accident
Surajkund Mela Jhula Accident

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

हादसे के बाद फरीदाबाद पुलिस ने BNS की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। यह केस हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के खिलाफ दर्ज किया गया है, जो झूले का संचालन (Surajkund Mela Jhula Accident) कर रहा था।

SIT करेगी हादसे की गहराई से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है।

  • ACP वरुण दहिया को SIT का प्रमुख बनाया गया है
  • टीम में कुल तीन अधिकारी शामिल हैं
  • जांच में यह पता लगाया जाएगा कि:
  • झूला तकनीकी खामी से टूटा या लापरवाही हुई
  • फिटनेस सर्टिफिकेट वैध था या नहीं
  • सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं

फॉरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटा रही है।

टेंडर सिस्टम पर उठे सवाल

मेले में पिछले कई वर्षों से स्टॉल लगाने वाले अनीश वशिष्ठ ने मेला अथॉरिटी (Surajkund Mela Jhula Accident) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि झूलों के लिए हर साल करीब 4 करोड़ रुपये का टेंडर दिया जाता है। इतनी बड़ी रकम चुकाने के बाद संचालक मुनाफे के दबाव में सुरक्षा से समझौता कर लेते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘पैसे देकर सर्टिफिकेशन मिल जाता है, जिससे सुरक्षा मानकों की गंभीरता खत्म हो जाती है।’

मेला जारी, लेकिन झूला क्षेत्र बंद

जिला प्रशासन और मेला अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि सूरजकुंड मेला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा, लेकिन झूला क्षेत्र को जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया है। साथ ही पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

Also read:  IGNOU ने बढ़ाई री-रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, छात्रों को मिली बड़ी राहत

You Might Also Like

पंचकूला क्रेन हादसा: जनरेटर लोड करते वक्त पलटी मशीन, CCTV में कैद हुआ मंजर, 2 हेल्परों की मौत

गुरुग्राम अतिक्रमण अभियान: साइबर सिटी में अवैध कब्जों पर सख्ती, RS भाठ बोले- ‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं’

हाथों में बलूचिस्तान का झंडा, सोनीपत कोर्ट में वकीलों ने लगाए ‘बलूचिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, UN और PM मोदी को लिखेंगे खून से पत्र

गुरुग्राम की 190 करोड़ के पेंटहाउस वाली सोसाइटी में कामवाली की पिटाई, फ्लैट मालकिन पर दर्ज हुआ केस

85 साल के चंदर की 250 किलोमीटर कांवड़ यात्रा, उम्र को दी मात, बोले- भोले बाबा का बुलावा था

TAGGED:Fair Ride AccidentFaridabad Incidentfaridabad newsHaryana Newspublic safetySurajkund MelaSurajkund Mela JhulaSurajkund Mela Jhula Accident
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
झांसी कटेरा में साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस की छापामार कार्रवाई, हिरासत में लोग
उत्तर प्रदेश

झांसी के कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक लोग हिरासत में

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
झांसी में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार, 9.20 लाख नकद बरामद
बरेली में गौशालाएं बनेगी आत्मनिर्भर, गोबर-गोमूत्र से बढ़ेगी आय: मंत्री धर्मपाल
‘सदर साहब से कह देना…’, जेल वापस लौटने से पहले अतीक के बेटों ने ओवैसी को भेजा पैगाम
रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत ने दोपहिया वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर, 500 पुलिसकर्मियों को दी रिफ्लेक्टिव जैकेट
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?