Haridwar News : हरिद्वार के प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत और परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महंत रोहित गिरी के खिलाफ पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में पंजाब पुलिस गैर-जमानती वारंट के साथ हरिद्वार पहुंची और स्थानीय पुलिस को विश्वास में लेकर महंत को गिरफ्तार किया।
Haridwar News : एसपी सिटी ने क्या बताया ?
मामले में हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम महंत रोहित गिरी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत सहयोग किया। एसपी के मुताबिक, महंत ने भी गिरफ्तारी के दौरान पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग किया।
Haridwar News : महिला ने क्या आरोप लगाया ?
महिला के अनुसार, एक साल पहले उन्होंने चंडी देवी के महंत रोहित गिरी से हवन कराया। तब ही उनकी जान पहचान महंत से हुई थी। आरोप है कि महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। इसी कारण वह हरिद्वार में हवन कराने आई थी। जिसके बाद से ही रोहित गिरी अक्सर महिला को व्हाट्सऐप पर अलग-अलग नंबरों से कॉल करते थे। 14 मार्च को महंत लुधियाना आए और महिला को फोन किया। महिला का कहना है कि जब वो मिलने पहुचे तो महंत उसे कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत लुधियाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद रोहित गिरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने का कहना है कि महिला की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार किया है।
Haridwar News : धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में हलचल
वहीं दूसरी तरफ महंत रोहित गिरी की गिरफ्तारी से हरिद्वार के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। चंडी देवी मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर की देखरेख परमार्थ ट्रस्ट द्वारा की जाती है, जिसके अध्यक्ष स्वयं रोहित गिरी हैं।
Haridwar News : हरिद्वार के प्रमुख मंदिरों में से एक है चंडी देवी मंदिर
चंडी देवी मंदिर नील पर्वत पर स्थित है और इसे मां भगवती के सिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। वहीं, शिवालिक पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर की देखरेख मनसा देवी ट्रस्ट करता है, जिसके अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी हैं। इस मामले में पंजाब पुलिस द्वारा अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है कि महंत को किन धाराओं में और किस सटीक घटना के संदर्भ में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े…
