Hapur Update: खबर हापुड़ से आ रही है जहाँ दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने नगर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने मायके चली आई। आरोप है की पति ने कॉल करके पीड़ित को तीन तलाक दे दिया।
विस्तार में
Hapur Update: नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट मोती कॉलोनी की रहने वाली सोनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 21 सितंबर 2019 को जिला गाजियाबाद के रहने वाले नदीम के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ हुआ था। परिवार के लोगों ने हैसियत के हिसाब से निकाह में करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह के बाद से पति, नंद हसीना और अलीमा दिए हुए दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन उसे ताना मारा जाता था कि मायके से कार और 5 लाख रुपये लाकर दें। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की जाती थी।
बच्चों के पालन पोषण का खर्चा भी नहीं देता था
Hapur Update: पीड़िता ने बताया की उसके दो बच्चें है। बच्चों के पालन पोषण के लिए कोई भी खर्चा नहीं देता था। 5 दिसंबर 2024 को ससुरालियों उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके पहुंच गई और अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। आरोप है कि 10 दिसंबर को उसके पति का फोन आया और उसने फोन पर ही 3 तलाक दे दिया और कहा कि अब उसका कोई रिश्ता उससे नहीं रहा है।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Update: नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/hapur-update-girl-returning-after-buying/



