Hapur Update: खबर हापुड़ के थाना सिम्भावली से आ रही है जहाँ नए बाईपास दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे एक व्यक्ति का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
विस्तार में
Hapur Update: मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 किनारे लोगों ने एक अधजला हुआ शव पड़ा देखा, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो दो थानों को पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमॉटम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने क्या कहा
Hapur Update: गढ़ डीएसपी स्तुति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की मदद लेकर जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/dispute-in-hapur-bullets-fired-in-hapur/



