Hapur News : हापुड़ जिले में तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जारी सूची के अनुसार, धौलाना में योगेश सिसोदिया, पिलखुवा नगर में मनीष माहेश्वरी और पिलखुवा देहात में हेमंत त्यागी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हापुड़ सुरक्षित में कपिल सिंघल, गढ़ नगर में दीपक गौड़, सिंभावली में आशीष चौधरी और बहादुरगढ़ में तरुण चौहान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही जिला प्रतिनिधि के लिए धौलाना से मनोज गौतम, पिलखुवा नगर से अमित टांक, पिलखुवा देहात से राजीव तेवतिया, बाबूगढ़ से कपिल पाल, गढ़ नगर से तारा केवट, सिंभावली से मनोज जाटव और बहादुरगढ़ से हरवीर लोदी को चुना गया है।

Hapur News : 51 प्रतिशत मंडल अध्यक्षों का चयन आवश्यक
पार्टी संविधान के मुताबकि, जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कम से कम 51 प्रतिशत मंडल अध्यक्षों का चयन होना जरुरी है। लेकिन अभी तक पार्टी ने सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसके बाद अब हापुड़ मंडल समेत पांच अन्य मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है।
वहीं दूसरी तरफ अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बाद जल्द ही जिले में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया जाएगा।



