रिपोर्टर – आदिल चौधरी
Hapur News : हापुड़ से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम की खबर सामने आ रही है। दरअसल जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह महोदय के नेतृत्व में 4 सितंबर, 2025 को इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट गढ़ रोड हापुड़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
Hapur News : पितृसत्ता अवधारणाओं को समझना जरुरी
कार्यक्रम में लैंगिक समानता और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। इसमें बताया गया कि समानता को बढ़ावा देने के लिए सेक्स और लिंग के बीच अंतर, लिंग संबंधी भूमिकाएं, रूढ़िवादिता, भेदभाव और पितृसत्ता जैसी अवधारणाओं को समझना आवश्यक है।
इसके अलावा, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन शामिल हैं।

Hapur News : मैनेजर काउंसिल रविता चौहान ने साझा की जानकारी
सोनिया वन स्टॉप सेंटर मैनेजर काउंसिल रविता चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु सहयोग प्रदान किया और विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया।

Hapur News : छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और छात्र छात्रों ने प्रतिभा किया।
यह भी पढ़े- आनंदा के ब्रांड एंबेसडर बने प्रसिद्ध Chef Kunal Kapoor, फ्रोज़न उत्पादों को देंगे नया स्वाद