रिपोर्टर
जसवीर सिंह
Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर बिजली घर से चूक की खबर सामने आई हैं। जहां एक व्यक्ति के द्वारा मीटर में गड़बड़ी की शिकायत बार-बार दर्ज करवाई जाने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
लाइनमैन ने शख्स को यह कहकर टाल दिया कि बाद में वह बिल एडजस्ट कर देगा। इस घटना ने बिजली घर की लापरवाही को उजागर किया हैं।
Hapur Breaking : ज्यादा आ रही रीडिंग
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम मानक चौक में शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह का मीटर काफी दिन से खराब है जिसमें बिजली की रीडिंग अधिक आ रही हैं। गजेंद्र ने मीटर की रीडिंग अधिक आने की प्रार्थना पत्र अपने नजदीकी बिजली घर में दिया, जिस एप्लीकेशन पर गढ़मुक्तेश्वर बिजली घर के लाइनमैन विजय ने कोई एक्शन नहीं लिया।
जिसके कारण गजेंद्र का कहना हैं कि उन्हें प्रत्येक माह अधिक बिल पे करना पड़ रहा हैं जितना उसका खर्च भी नहीं है लेकिन बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं।

Hapur Breaking : एसडीओ से भी की शिकायत
प्रार्थना पत्र देने के बाद भी मीटर एक्सचेंज या चेक मीटर नहीं लगाया जा रहा। बार-बार गलत बिल आ रहा हैं जिसको देखकर उपभोक्ता ने एसडीओ साहब से शिकायत की तथा पत्र लिख कर दिया जो लाइनमैन व जूनियर इंजिनियर साहब ने भी सत्यापन किया, इसके बाद भी मीटर एक्सचेंज नहीं हुआ।
@UPPCLLKO @UppclMedia @PVVNLHQ @UPPCL @CMOfficeUP @SachinR68979249 @Anuj41084 हापुड़ थाना कोतवाली क्षेत्र का मामला जहां पर उपभोक्ता को फिर से थमाया गलत बिल बिल को जमा करने के लिए कह रहे बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं किया pic.twitter.com/s2iZYSeuut
— आखिर क्यों 18 (@SureshK43209670) August 11, 2025
Hapur Breaking : लाइमैन ने बाद में एडजस्ट करने की कही बात
दरअसल बिजली का बिल पिछले बिलों से अधिक आने के कारण तथा मीटर में कुछ भी न दिखाई देने के कारण उपभोक्ता ने मीटर चेंज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ता की परेशानी बड़ी हुई हैं तथा बिजली का बिल भी नहीं जमा कर पा रहा हैंं। गजेंद्र ने बताया कि लाइनमैन का कहना है कि आप ऐसे ही चलते रहो, मैं इसे बाद में एडजस्ट कर दूंगा।
यह भी पढ़े – Smartphone Problems: इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना फोन कह देगा अलविदा



